गुड़गांव के बाद अब Noida Ryan School में लापरवाही, नशे में धुत्त मिले बस के ड्राइवर-कंडक्टर
नोएडा। गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के बच्चे की निर्मम हत्या के बाद भी स्कूल प्रशासन सुधरने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला रायन स्कूल के ही नोएडा शाखा में सामने आया है जहां अभिभावकों ने स्कूल बस के ड्राइवर और कंडक्टर को नशे की हालत में पकड़ा है।

अभिभावकों को उग्र होता देख ड्राइवर तो मौके फरार हो गया लेकिन कंडक्टर को पुलिस के हवाले सौंप दिया गया है। पुलिस ने कंडक्टर को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा है। आपको बता दें कि नोएडा के सेक्टर 39 में रायन इंटरनेशल स्कूल है।
गौरतलब है कि गुड़गांव के रायन इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 2 में पढ़ने वाले प्रद्युम्न ठाकुर को स्कूल के वॉशरूम में ही गला काटकर मार दिया गया था। इस मामले में स्कूल बस के कंडक्टर को गिरफ्तार किया है। कंडक्टर ने कबूल किया है वो नशे में था और स्कूल में बच्चों के वॉशरूम में गंदा काम कर रहा था। प्रद्युम्न ने उसे ऐसा करता देख लिया था जिसके चलते उसने उसकी हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications