गोकशी पर ग्रामीणों ने किया बवाल, लोगों ने लगाए पुलिस पर आरोप

संभल। यूपी के संभल में थाना बहजोई क्षेत्र के ग्राम भीमपुर में चोरों ने दो गायों को चुरा लिया और पास के ही जंगल में ले गए। इसकी सूचना जब ग्रामीणों को लगी तो ग्रामीण चोरों के पीछे-पीछे गए मगर तब तक देर हो चुकी थी। चोरों ने दोनों पशुओं को काट दिया था। इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 100 को इसकी सूचना दी।

Ruckus in Sambhal on Cow slaughter

तहरीर देकर महिलाओं सहित काफी संख्या में एकत्र होकर बवाल करते हुए अलीगढ़-आगरा रोड जाम कर दिया। इसकी सूचना जब प्रशासन के आला अधिकारीयों को मिली तो तुरंत जिले के उप कप्तान भारी पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया गया।

Ruckus in Sambhal on Cow slaughter

ग्रामीणों ने डायल 100 पर आरोप भी लगाया कि जब हमको थाने में तहरीर के लिए लाया गया तो हमारी मर्जी के बिना हमारी दोनों गायों को घटनास्थल से क्यों हटाया गया? ग्रामीणों ने डायल 100 पर चोरों के साथ देने और इस काम को चोर और पुलिस की मिलीभगत होने का आरोप लगाया। इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। वहीं एएसपी संभल ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात भी कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+