कानपुर में सपना चौधरी के कार्यक्रम में जमकर हंगामा, तोड़फोड़
Recommended Video

कानपुर। हरियाणा की जानी-मानी डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी के कानपुर कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ। कार्यक्रम में हंगामा हुआ और लोगों ने कई जमकर तोड़फोड़ की। दरअसल सपना चौधरी के कार्यक्रम का टिकट नहीं मिलने की वजह से कुछ लोग नाराज थे, इन लोगों को बिना टिकट कार्यक्रम में जाने नहीं दिया गया, जिसके बाद इन लोगों ने जमकर हंगामा किया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। लोगों की सुरक्षाकर्मियों से भी झड़प हुई।

सपना चौधरी का कार्यक्रम कानपुर के ब्रिजेंद्र स्वरूप पार्क में रविवार को आयोजित किया गया था, जिसमे बड़ी संख्या में लोग आए थे। यह कार्यक्रम आयोजन से पहले ही विवाद में आ गया था, इसकी वजह थी सपना चौधरी की डांस नाइट के लिए दिए जा रहे टिकट में योगी आदित्यनाथ की तस्वीर छपी थी। जिसके बाद तमाम भाजपा नेता आयोजक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन कानपुर के काकादेव इलाके में सेक्स क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर आनन्द झा ने कराया था।
आनन्द झा को कुछ समय पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र दिया था, इस कार्यक्रम की तस्वीर सपना चौधरी के कार्यक्रम के लिए बांटे जा रहे टिकट पर छपा था, भाजपा नेताओं ने इस डांस शो की टिकटों पर सख्त आपत्ति जतायी है और कानपुर जिला प्रशासन से आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इसे भी पढ़ें- यौन रोगों के डॉक्टर करा रहे सपना चौधरी नाइट, टिकट पर सीएम योगी की फोटो पर बवाल












Click it and Unblock the Notifications