श्रीदेवी की मौत का राज जानने के लिए डाली RTI, पढ़िए क्या मिला जवाब?
बरेली। मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत राज हमेशा राज रहेगा, इस बात का खुलासा एक आरटीआई से हुआ है। दरअसल बरेली के आरटीआई एक्टिविस्ट मोहम्मद खालिद जिलानी ने दुबई स्थित कौंसुलेट जनरल आफ इंडिया से अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत, परिजनों से पूछताछ, शव की सुपुर्दगी जैसे सवाल किये थे लेकिन कौंसुलेट जनरल आफ इंडिया ने थर्ड पार्टी का मामला बताते हुए जानकारी देने से इनकार कर दिया।

बरेली के आरटीआई एक्टिविस्ट जलानी के आवेदन पर कौंसुलेट के हेड नीरज अग्रवाल ने मामले को थर्ड पार्टी सूचना और अधिनियम की धारा 2005 धारा 8 हवाला देते हुए जानकारी सांझा करने इनकार कर दिया। आरटीआई एक्टिविस्ट जिलानी के अनुसार उन्होंने कौंसुलेट के फैसले के खिलाफ धारा 19 -1 के तहत कौंसुलेट जनरल और अपीलेट के समक्ष पूरे मामले की जानकारी देने की मांग की है।

अपील में कहा गया है कि मांगी गई सूचना व्यक्तिगत ना होकर विदेश मंत्रालय, दुबई प्रशासन, दुबई में स्थित भारत सरकार का उच्चायोग के बीच श्रीदेवी की मृत्यु के पीछे की वजह, परिजनों से पूछताछ, शव की सुपुर्दगी जैसे कुछ बिंदु जनहित में हैं। यह जानकारी सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण हैं।












Click it and Unblock the Notifications