मोहन भागवत का 6 दिवसीय काशी प्रवास आज से, राम मंदिर निर्माण पर होगा मंथन

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के काशी में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ की बड़ी बैठक होने जा रही है। इसके लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत 6 दिनों के लिए काशी प्रवास पर होंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी काशी दौरा होने जा रहा है। हालांकि दोनों के मिलने का कार्यक्रम फिलहाल तय नहीं है। भागवत रविवार को वाराणसी कोइराजपुर पहुंचेंगे फिर निर्माणाधीन संत अतुलानंद स्कूल परिसर में देशभर से आए 250 प्रचारक जुटेंगे। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर संघ की क्या भूमिका होगी? इस पर चर्चा की जाएगी।

rss cheif mohan bhagwat will be in varanasi for six days

जानकारी के मुताबिक 6 दिन में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर भी मंथन होगा। संघ के प्रचारकों की बैठक शहर से बाहर हरहुआ के कोईराजपुर में एक निजी महाविद्यालय में होगी। इसमें संघ प्रमुख के अलावा सरकार्यवाह भैयाजी जोशी, सह सरकार्यवाह मनमोहन वैद्य, दत्तात्रेय होसबोले, आदि मौजूद रहेंगे। वहीं प्रधानमंत्री का 12 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र में दौरा करेंगे। वे रिंग रोड, बाबपुर फोर लेन के लोकार्पण समेत 2400 करोड़ परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।

इस शिविर में कई ऐसे फैसले लिए जाएंगे, जो संघ और भाजपा के लिए लाभदायक होंगे। बता दें कि पीएम मादी का अपने संसदीय क्षेत्र का यह 15वां दौरा होगा। इस दौरान वह गंगा जल परिवहन के मल्टी मॉडल बनारस टर्मिनल, रिंग रोड, बाबतपुर फोरलेन समेत 2400 करोड़ रुपये की परियोजना का लोकार्पण करेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत की अगुआई में 11 तारीख से 16 तारीख तक प्रवास शुरु होगा। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर संघ की क्या भूमिका होगी? इस पर चर्चा की जाएगी।

ये भी पढ़ें- भाजपा के खिलाफ एकजुटता के लिए चंद्रबाबू नायडू ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+