भाजपा के खिलाफ एकजुटता के लिए चंद्रबाबू नायडू ने विपक्षी दलों की बैठक बुलाई

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बताया है कि 22 नवंबर को दिल्ली में विपक्षी दल बैठक करेंगे। बैठक का मकसद भाजपा भाजपा के खिलाफ विचारधारा वाले दलों को एक मंच पर लाना और भाजपा के खिलाफ इनको एकजुट करना होगा। टीडीपी नेता नायडू ने शनिवार को कांग्रेस के महासचिव अशोक गहलोत के साथ मुलाकात के बाद यह बात कही। नायडू ने कहा उद्देश्य सभी पार्टियों को बीजेपी के खिलाफ लड़ाई के लिए एक साथ लाने के लिए बैठक बुलाई गई है।

Opposition parties meet on Nov 22 discuss anti BJP platform: Chandrababu Naidu

नायडू ने कहा कि वह विपक्ष के नेताओं से लगातार मिल रहे हैं और आने वाले दिनों में और भी मुलाकातें करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की संस्थाओं को खत्म कर रही है और किसी भी कीमत पर भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। नायडू ने कहा, सेव डिमॉक्रेसी, सेव नेशन, सेव इंस्टिट्यूशन ही इस समय हमारा और देश का अजेंडा है। नायडू ने कहा कि भाजपा के हटाना देश को बचाने के लिए जरूरी है।

चंद्रबाबू नायडू भी कुछ समय से लगातार उन दलों से मिल रहे हैं, जो एनडीए में नहीं है और भाजपा के खिलाफ माने जाते हैं। नायडू ने हाल ही में पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी और डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन से भी मुलाकात की थी, ताकि वह बीजेपी के खिलाफ क्षेत्रीय पार्टियों को एकजुट कर सकें।

इससे पहले उन्होंने दिल्ली में राहुल गांधी, शरद पवार, फारूक अब्दुल्ला, मायावती, शरद पवार और दूसरे नेताओं से भी मुलाकात की है। बीते कुछ समय से चंद्रबाबू नायडू लगातार भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+