रेलवे स्टेशन पर पैर से बच्चे की गर्दन दबाने का वीडियो VIRAL, आरपीएफ जवान को किया निलंबित
RPF jawan nws: हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें रेलवे स्टेशन पर सो रहे बच्चे को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान ने पैर से दबाया था। बच्चे की गर्दन को दबाते आरपीएफ जवान का वीडियो तेजी से वायरल हुआ।
जवान के खिलाफ लिया गया एक्शन
वीडियो में साफ नजर आ रहा था कि जवान बच्चे के साथ काफी बुरा व्यवहार कर रहा था। बेल्थरा रेलवे स्टेशन का ये वीडियो देखकर लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया था, जिसके बाद अब उस जवान के खिलाफ एक्शन लिया गया है।

पैर से दबाई बच्चे की गर्दन
आजमगढ़ आरपीएफ के इन्चार्ज रमेश चंद्र मीणा ने कहा कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरपीएफ जवान बालेंदु सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें बेल्थरा रोड स्टेशन पर आरपीएफ जवान बालेंदु सिंह मुख्य द्वार के पास सो रहे बच्चे पर अपना पैर रखकर उसकी गर्दन दबाते हुए दिख रहा है।
उन्होंने जानकारी दी कि वीडियो का संज्ञान लेते हुए जवान को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
आग बबूला हुए लोग
बताते चलें कि सो रहे बच्चे की पैर से गर्दन दबाने का ये वीडियो जब सामने आया तो लोग गुस्से से आग बबूला हो गए। सोशल मी़डिया पर जवान को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं। आरपीएफ के आला अधिकारियों और आरपीएफ आजमगढ़ के प्रभारी रमेश चंद्र मीणा को भी ये वीडियो मिला था। इसके बाद ही आरपीएफ जवान को निलंबित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications