KGMU में जल्द शुरू होगी Robotic Surgery, जानिए इसके बारे में क्या कहते हैं एक्स्पर्ट

मरीजों के जल्द स्वस्थ होने के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का सर्जरी विभाग रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की योजना बना रहा है। हम उनकी मदद से कुछ सर्जरी करने के लिए सस्ते रोबोट की खरीद करेंगे।

योगी आदित्यनाथ

King George's Medical University: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थिति किंग जॉर्ज मेडिकल विश्वविद्यालय अब रोबोटिक सर्जरी को प्रमोट करेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन से जुड़े अधिकारियों की माने तो जल्द ही विश्वविद्यालय की तरफ से सस्ते रोबोट खरीदे जाएंगे और उनका इस्तेमाल सर्जरी के दौरान किया जाएगा। चिकित्सकों के दावे की माने तो इससे मरीज की रिकवरी भी तेजी से होती है और सर्जरी में काफी आसानी होती है। मरीजों की जल्दी रिकवरी के लिए इसका प्रयोग किया जाएगा।

केजीएमयू जल्द शुरू करेगा रोबोट की खरीददारी

केजीएमयू के सर्जरी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर एए सोनकर ने बताया कि, मरीजों के जल्द स्वस्थ होने के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी का सर्जरी विभाग रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की योजना बना रहा है। हम उनकी मदद से कुछ सर्जरी करने के लिए सस्ते रोबोट की खरीद करेंगे। सामान्य कीमत 25 करोड़ से 30 करोड़ के बीच होती है, लेकिन हम लगभग 15 करोड़ की लागत वाले को चुनेंगे। इससे तेजी से रिकवरी होगी।

18 फरवरी को 111वां स्थापना दिवस मनाएगा विभाग

Recommended Video

    Robot-assisted surgery: 'Mantra' है बेहद खास, देसी Robot India के लिए मील का पत्थर | वनइंडिया हिंदी

    अधिकारियों के मुताबिक विभाग 18 फरवरी को अपना 111वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस अवसर पर 14 व 17 फरवरी से 'सर्जिकल एजुकेशन प्रोग्राम (एसईपी) 2023' पर 4 दिवसीय सीएमई का आयोजन किया जा रहा है। स्थापना दिवस समारोह के दौरान होने वाले वैज्ञानिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। तीन व्याख्यान और एक अतिथि व्याख्यान राष्ट्रीय ख्याति के सर्जनों द्वारा दिया जाएगा।

    विभाग ने पिछले वर्ष हासिल की बड़ी उपलब्धि

    प्रोफेसर सोनकर की मोन तो पिछले वर्ष की एक बड़ी उपलब्धि में पीजी सीटों में 15 से 24 की वृद्धि भी शामिल है। इस वर्ष विभाग में ओपीडी उपस्थिति और प्रवेश में वृद्धि हुई है और सर्जरी की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। विभाग ने पिछले साल ओपीडी में 50,000 से अधिक रोगियों की सेवा की है।

    केजीएमयू की हो रही नैक की ग्रेडिंग

    गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में लखनऊ विश्वविद्यालय को हाल ही में नैक की रेटिंग मिली थी। इसके साथ ही लखनऊ विश्वविद्यालय NAAC A++ रेटिंग प्राप्त करने वाला यूपी का पहला शैक्षणिक संस्थान बन गया था। इसके बाद नैक की टीम ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) का दौरा कर वहां निरीक्षण किया था।

    कॉलेज में मरीजों को मिल रही बेहतर सुविधाएं

    दरअसल NAAC की मान्यता परिसर में सेवाओं की गुणवत्ता और गतिविधियों के स्तर के आधार पर रैंकिंग देने के लिए की जाती है। NAAC मानकों या सेवाओं को बढ़ाने में मदद करता है और छात्रों को आकर्षित करने में भी मदद करता है। नैक की टीम ने विभागों का भ्रमण कर मरीजों को दी जा रही सेवाओं का अवलोकन किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+