मेस को लेकर BHU में छात्रों का बवाल, सड़क जाम कर की आगजनी
वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में 25 फरवरी से मेस बंद होने पर गुरुवार को छात्रों ने जमकर हंगामा और बवाल किया। छात्र मेस चालू कराने के लिए सड़कों पर उतर आए और टायर, लकड़ियों में आग लगा दी। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन से कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

पूर्व सूचना के बगैर 25 फरवरी से मेस बंद करने का विरोध करते हुए गुरुवार की शाम सात बजे बीएचयू के एलबीएस हॉस्टल के छात्रों ने परिसर स्थित बिड़ला चौराहा पर छात्रों ने धरना शुरू कर दिया। बाद में सड़क जाम करने के साथ ही लकड़ियों और कूड़ा-करकट में आग लगा दी। ढाई घंटे बाद छात्रों ने धरना खत्म कर दिया है।
छात्रों का कहना था कि बगैर सूचना के इतने दिनों तक मेस कैसे बंद किया जा सकता है जबकि इसके एवज में छात्रों से पहले ही निर्धारित शुल्क जमा कराया जा चुका है। बताया कि 25 फरवरी से मेस बंद होने के कारण अच्छा खाना नहीं मिल रहा है। छात्रों ने बताया कि मेस के वाटर कूलर भी खराब पड़े है।
सूचना पर विश्वविद्यालय के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और वार्डन व छात्रों के बीच का मामला बताते हुए किनारे हो गए। वहीं, पुलिस का कहना था कि यह विश्वविद्यालय का अंदरूनी मामला है। सूचना देने पर कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications