यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, कार में सवार 6 लोगों की मौत
बुधवार देर रात हाथरस के पास एक निजी रोडवेज की बस ने एक कार को टक्कर मार दिया। इस हादसे में कार में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ।
नई दिल्ली। यमुना एक्सप्रेस वे देर रात हुए एक हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग गंभीर रुप से घायल है जिन्हे मथुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल बुधवार देर रात हाथरस के पास एक निजी रोडवेज की बस ने एक कार को टक्कर मार दिया। इस हादसे में कार में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक घटना हाथरस के शाहदाबाद इलाके की है। अपने सामने से जा रही कार को ओवरटेक करने के चक्कर में बस चालक ने कार को टक्कर मार दी। जहां घटना में कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई है तो बस में सवार कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications