Jayant Chaudhary Latest News: RLD के NDA में शामिल होने के बाद बीजेपी के पाले में जा सकती है यह चर्चित सीट

Jayant Chaudhary Statement On NDA: RLD के NDA में शामिल होने के बाद कई सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं तेज हो गयी हैं। संभावना है कि शामली जिले की कैराना लोकसभा सीट बीजेपी के पाले में जा सकती है।

रालोद के एनडीए में शामिल होने के बाद शामली जिले की कैराना लोकसभा सीट भाजपा के पाले में जाने की संभावना है। यही नहीं यूपी में योगी आदित्यनाथ के मंत्री मंडल में जिले के रालोद विधायकों को भी शामिल किया जा सकता है। कैराना सीट का समीकरण बदल सकता है।

आरएलडी चीफ जयंत चौधरी ने कहा कि मेरा कोई भी विधायक नाराज नहीं है। इसके लिए सभी विधायकों से सलाह की गई थी और कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करके फैसला लिया गया था। यह मेरा नहीं पूरी पार्टी का निर्णय था।

jayant

उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलना पूरे देशवासियों के लिए सम्मान की बात है। उन्होंने किसान हित में सदैव कार्य किया। किसान हित के लिए मैं भी जीवनभर संघर्षरत रहूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+