एक्सप्रेस-वे का स्पीड-टेस्ट, सीएम अखिलेश ने शेयर किया खास वीडियो

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ एक संदेश भी लिखा है। आखिर क्या है इस वीडियो में...देखिए आप भी...

akhilesh

अखिलेश यादव ने वीडियो किया ट्वीट

यूपी के सीएम अखिलेश यादव के शेयर किए गए वीडियो में किसी गाड़ी में एक गिलास पानी रखा है। गाड़ी सड़क पर चल रही है, इस दौरान बनाए गए इस वीडियो में सारा फोकस उसी गिलास भरे पानी पर है।

ये दिखाने की कोशिश की गई है कि एक्सप्रेस-वे का हाल बहुत अच्छा है। इस पर लगातार तेज रफ्तार चल रही गाड़ी से एक बूंद पानी नहीं छलक रहा है।

दरअसल, ये पूरा वीडियो आगरा से लखनऊ के बीच बनाए गए एक्सप्रेस-वे का है। जिसकी राइडिंग क्वालिटी की जांच की जा रही है। इसमें दिखाने की कोशिश की गई है कि जो सड़क बनाई गई है उसकी क्वालिटी बेहद अच्छी है।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का राइडिंग टेस्ट

सीएम अखिलेश यादव ने इस वीडियो के साथ संदेश में कहा कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सभी हिस्सों का कार्य पूरा कर लिया गया है। राइडिंग क्वालिटी की भी जांच पूरी हो चुकी है। इसे आप इस गिलास भरे पानी से समझ सकते हैं।

फिलहाल अखिलेश यादव के किए इस ट्वीट को यूजर्स लगातार रिट्वीट कर रहे हैं। अब तक करीब ग्यारह सौ बार इस ट्वीट को रिट्वीट किया गया है।

वहीं इस वीडियो के उदाहरण पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ यूजर्स तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स इसकी आलोचना कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+