सपा की संशोधित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, लिस्ट में ब्राह्मण और ठाकुर समाज को भी जगह
समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संसोधित सूची की जार की गई है। जिसमें कई बड़े नाम शामिल किए गए। इस सूची में ब्राह्मण और ठाकुर समेत समाज के सभी वर्गों को जगह दी गई है।

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकार्यकारिणी की संसोधित सूची जारी कर दी गई है। पार्टी ने पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह को बड़ी जिम्मेदारी है। उन्हें सपा राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा संशोधित लिस्ट में पार्टी ने ब्राह्मण और ठाकुर समाज को भी जगह दी है। पार्टी ने इस निर्णय के जिए सवर्ण समाज को साधने की कोशिश की है।
सपा इससे पहले राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी कर चुकी थी, जिसे करीब 7 दिन बाद संशोधित किया गया है। नए संशोधन के साथ जारी सूची में समाज के सभी वर्गों को ध्यान रखा गया है। पार्टी ने अब ब्राह्ण और ठाकुर समाज के भी जगह दी है। बता दें कि इससे पहले सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची में 62 लोगों को शामिल किया गया था। सपा ने सूची में स्वामी प्रसाद मौर्य और आजम खान का भी जगह दी थी। जिसें सपा से संशोधन करते हुए कुछ और नाम शामिल किए हैं।
संसोधित सूची में इन्हें मिली जगह
सपा ने पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के बड़े चेहरों को भी शामिल किया है। संसोधित लिस्ट में पूर्व मंत्री और विधायक ओम प्रकाश सिंह को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इसके अलावा सूची में अनु टंडन, अभिषेक मिश्र, तारकेश्वर मिश्र और अरविंद सिंह गोप को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications