बहू को फांसी पर लटकाते समय सिर से टपका खून तो ले जाकर जलाया
रामपुर।

पुलिस ने अधजली लाश को कब्जे में लिया
एक बार फिर दहेज की भूख के चलते ससुरालियों द्वारा विवाहिता को मौत के घाट उतार देने का मामला सामने आया है। मामला रामपुर की तहसील मिलक थाना क्षेत्र का है जहां ससुराल पक्ष ने विवाहिता की हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए उसका दाह संस्कार करने की कोशिश की। मिलक में महिला की हत्त्या, परिजनों ने शव को जलाया। सूचना पर पुलिस ने अधजली लाश कब्जे में ले लिया।

ससुराली हुए फरार
घटना कोतवाली के दिल्लीचन्दपुर गॉंव की है। मृतका गायत्री के मायकेवालों को सूचना दी गई है और हत्या के बाद मृतका के ससुराली घर से फरार हो गए है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। दोबारा झगड़ा पर गुस्से में आकर पति मिश्रीलाल ने पत्नी गायत्री के सिर पर डंडा मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मौत को महिला द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या दिखाने के लिए उसे छत के कुंडे से लटकाने के प्रयास किए गए लेकिन महिला के सिर पर चोट से खून टपकने पर परिजनों ने आनन-फानन में गॉंव के श्मशान में जाकर शव का दाह संस्कार करने की नाकाम कोशिश की और अंत्येष्टिस्थल से फरार हो गए। किसी ने फोन कर पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस ने चिता को पानी डालकर बुझाया
सूचना पाकर पहुंची पुलिस गांव से शमशान पहुँची और जल रही चिता को पानी डालकर बुझाया। शव का कमर से ऊपर का भाग बुरी तरह जली अवस्था में ही बच पाया। फोरेंसिक टीम ने घर मे मिले खून और कमरे व आंगन मे फैले खून के धब्बे की जाँच की। मृतका का मायका पीलीभीत जिले के ब्लॉक लारोड़ी खेड़ा के खरुआ गॉंव का है। परिजनों के अनुसार ससुराल पक्ष दहेज की मांग के चलते अक्सर विवाद खड़ा करते थे। इससे पहले भी कई बार दहेज कम लाने और कैश मंगाने के लिए झगड़े होते रहते थे। गायत्री को प्रताड़ना सहना पड़ती थी। मृतका की शादी छह वर्ष पूर्व हुई थी और 4 बर्ष का चेतन नाम का बेटा भी है।

दहेज की वजह से करते थे प्रताड़ित
पुलिस के मुताबिक महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़की की शादी छह साल पहले इस गांव में हुयी थी और दहेज के लिए लड़की को ससुराल पक्ष प्रताड़ित करता था। संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी हत्या कर दी गयी है। इसमें दहेज हत्या का मुकदमा लिखा जा रहा है तहरीर गयी है। इसमें चार लोगों को नामित किया जा रहा है जिसमें पति, सास, ससुर और देवर को नामजद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications