शादी में हर्ष फायरिंग का विरोध किया तो दुल्हन के रिश्तेदार को मारी गोली

बरेली। उत्तर प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट की सख्त हिदायत देने के बावजूद सूबे में हर्ष फायरिंग के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताज़ा मामला फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव चौड़ेरा का है जहां दुल्हन के एक रिश्तेदार को हर्ष फायरिंग का विरोध करना इतना महंगा पड़ा कि हॉस्पिटल में वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

Relative of bride shot in marraige ceremony in Bareilly

जानकारी के मुताबिक, फरीदपुर थाना क्षेत्र के गांव चौड़ेरा में बीते सोमवार की रात नबादा नाम के गांव से बारात आई थी। बारात का जमकर स्वागत हुआ। बारात में पहुंचा हिस्ट्रीशीटर राजेश ने अपने चार साथियों के साथ टेन्ट में रहकर हर्ष फायरिंग करने की कोशिश की लेकिन दुल्हन के रिश्तेदार नेत्रपाल ने टेंट के अंदर फायरिंग करने पर एतराज जताया। इसी बात को लेकर बवाल हो गया।

बताया जाता है हिस्ट्रीशीटर दातागंज के देवचरी का रहने वाला है। हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने दुल्हन के दादा पर अपने दोस्तों के साथ फायर झोंक दिया। घटना में दुल्हन के रिश्तेदार नेत्रपाल के पेट में गोली जा लगी। घटना से हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची डायल 100 की टीम ने हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं नेत्रपाल को ईलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्यारोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया जबकि अन्य चार लोगों की तलाश जा रही है। फिलहाल घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+