ICU में एडमिट रहे एसपी सुरेंद्र के इलाज का खर्च आया इतने लाख, मुंबई के डॉक्टरों का बिल अलग
कानपुर। कानपुर पूर्वी के एसपी रहे 2014 बैच के आईपीएस ऑफीसर सुरेंद्र दास का रविवार को निधन हो गया। उन्होंने कथित तौर पर पारिवारिक विवाद के चलते बीते बुधवार को जहर खा लिया था। लाख कोशिशों के बावजूद डॉ़क्टर उन्हें बचाने में नाकाम साबित हुए थे। जिसकी वजह से रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। एसपी सुरेंद्र का इलाज कानपुर के सर्वोदय नगर में स्थित रीजेंसी अस्पताल में किया गया था। इस दौरान उन्हें 5 दिन आईसीयू वार्ड में रखा गया था। उनकी मौत के बाद अस्पताल ने उनके इलाज के पूरा बिल बिल जारी किया है जो कि 6 लाख रुपये आया है। इसके अलावा मुंबई से आए डॉक्टरों की टीम का अलग बिल जेनरेट हुआ है।

अस्पताल प्रशासन ने बिल में छूट देने की बात कही
कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में इलाज के दौरान भर्ती रहे एसपी सुरेंद्र दास के इलाज का खर्च कुल 6 लाख रुपये आया है। बता दें कि एसपी सुरेंद्र दास ने बुधवार को जहर खाया था और उन्हें रविवार तक अस्पताल के आईसीयू वार्ड में रखा गया था। इस दौरान बीच में शनिवार को उनके बायें पैर का ऑपरेशन भी किया गया था। उनके बायें पैर में खून का थक्का जम गया था जिससे पैर में रक्त का प्रवाह बाधित हो गया था। बेहरतर इलाज के लिए मुंबई से डॉक्टरों की टीम भी पहुंची थी। जिसने दिन-रात एक कर के एसपी सुरेंद्र दास को बचाने की पूरी कोशिश की थी लेकिन अफसोस की उन्हें बचाय़ा नहीं जा सका। हालांकि बिल जेनरेट होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने फीस में छूट देने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications