मथुरा: Indian Oil रिफाइनरी की पाइप लाइन में सेंध, वॉल्व लगाकर रोज चोरी होता था लाखों का तेल
जब रिफाइनरी के जनरल मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारी टीम को गश्त के दौरान एक टैंकर जाता हुआ दिखा तो टीम ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन टैंकर ड्राइवर और उसके साथी भाग गए।
तेल पाइप लाइन से चोरी का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह से पाइप लाइन में सेंध लगाकर तेल चोरी के मामले सामने आते रहे हैं। लेकिन पुलिस कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाती। यही वजह है की तेल चोर हर बार पाइप लाइन में वॉल्व लगाकर चोरी करते हैं। यहां सबसे बड़ी बात ये है की रिफायनरी की पाइप लाइन में तेल का प्रेशर बहुत ज्यादा होता है और जब पाइप लाइन से तेल एक जगह से दूसरी जगह भेजा जाता है तो उस वक्त पाइप लाइन में वॉल्व लगाना संभव नहीं है। जिससे यही माना जा सकता है कि कोई न कोई रिफायनरी का कर्मचारी या अधिकारी इस पूरे मामले में भागीदार है। जब हमने इस मामले की जानकारी करनी चाही तो कोई भी बोलने को तैयार नहीं हुआ।
देखिए Video...
क्या कहते हैं रिफाइनरी के अधिकारी?
जब रिफाइनरी के जनरल मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारी टीम को गश्त के दौरान एक टैंकर जाता हुआ दिखा तो टीम ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन टैंकर ड्राइवर और उसके साथी भाग गए। अभी जेसीबी से खुदाई कराई जा रही है। ये अभी पता नहीं लग पाया है कि तेल चोरी के लिए इन लोगों ने कहां वॉल्व लगाया था। साथ ही उन्होंने ये भी बताया की एक घर में कुंआ खोदा गया है और उसी में वॉल्व लगा हुआ है। जिससे लगता है कि काफी लंबे समय से तेल चोरी किया जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications