योगी सरकार का बड़ा कदम! यूपी में लाखों लोगों का राशन कार्ड होगा कैंसिल, सामने आई यह वजह
Ration Card News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार एक बार फिर सख्त कदम उठाने जा रही है। सरकार के इस फैसले से एक दो नहीं बल्कि लाखों लोगों का राशन कार्ड बंद हो जाएगा। उन्हें सूची से हटा दिया जाएगा। सरकार लाखों लोगों से जुड़े इस मामले पर निर्णय ले चुकी है। सरकार को यह निर्णय इसलिए लेना पड़ा ताकि सिर्फ पात्रों को ही राशन मिल सके। वर्तमान समय में ऐसे बहुत लोग हैं जो पात्र न होने के बाद भी राशन ले रहे हैं।
योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 16 लाख से अधिक ऐसे लोगों को चिन्हित किया है जो अपात्र होने के बाद भी राशन ले रहे हैं। बड़े घरों में और कारों से घूमने वालो की पूरी लिस्ट तैयार हो गई। अब इन पर कार्रवाई की तैयारी है। खाद्य विभाग इन अपात्रों के राशन कार्ड रद्द करने की कार्रवाई कर रहा है। वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में 3.62 करोड़ राशन कार्ड बने हुए हैं और इनसे 14.68 करोड़ लाभार्थी जुड़े हैं। इनमें 3.20 करोड़ से अधिक पात्र गृहस्थी कार्ड धारक परिवारों के प्रत्येक सदस्य को पांच किलो राशन प्रति माह दिया जा रहा है। 40 लाख से अधिक अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति परिवार 35 किलो राशन प्रति माह दिया जाता है।

भारी संख्या में ज्यादा खेती, बड़े वाहन, बड़ा घर, जीएसटी भरने वालो के नाम भी राशन का कार्ड लिस्ट में शामिल है और वे राशन ले रहे हैं। अपर आयुक्त आपूर्ति खाद्य एवं रसद विभाग सत्यदेव ने बताया कि भारत सरकार द्वारा भेजे गए डाटा के आधार पर विभाग द्वारा हर जिले में अपात्रों का सत्यापन कराया जा रहा है और साथ के साथ राशन कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications