मारा गया रशीद कालिया उर्फ गौड़ा, UP STF के साथ झांसी में मुठभेड़.. 2020 में किया था खौफनाक हत्याकांड

जून 2020 में कानपुर के थाना चकेरी में हुए चर्चित 'पिंटू सेंगर हत्याकांड' में वांछित 1 लाख रुपये का इनामी बदमाश राशिद कालिया उर्फ गौड़ा झांसी में आज सुबह यूपी एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया है। बताया जा रहा है कि रशीद कालिया के सीने में गोली लगी थी और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ में एसटीएफ के ड‍िप्‍टी एसपी व इंस्पेक्टर को भी गोली लगी है।

बता दें कि पिंटू सेंगर की 20 जून 2020 को चकेरी थानाक्षेत्र में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 15 आरोपितों को जेल भेजा है। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में सामने आया था कि वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक को अहसान कुरैशी चला रहा था, जबकि पीछे राशिद कालिया बैठा था। जबकि केटीएम फैसल कुरैशी चला रहा था और सलमान बेग पीछे बैठा था। स्वचालित हथियारों से चारों ने पिंटू सेंगर पर एक साथ गोलियां बरसाई थी।

rashid kalia died in encounter with UP STF in jhansi

तभी से रशीद कालिया वांछित था। कानपुर पुलिस ने उस पर सवा लाख का इनाम भी घोषित किया था। इसी बीच यूपी एसटीएफ ने आज सुबह करीब 7.00 बजे थाना मऊरानीपुर, झांसी क्षेत्रान्तर्गत सितौरा रोड पर शातिर अपराधी राशिद कालिया उर्फ गौड़ा उर्फ बीरू पुत्र सलीम निवासी चिश्तीनगर, थाना चकेरी कानपुर को घेर लिया।

rashid kalia died in encounter with UP STF in jhansi

पुलिस के अनुसार, रशीद कालिया ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें रशीद कालिया के सीने में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे सीएचसी मऊरानीपुर ले जाया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। झांसी मेड‍िकल कॉलेज में इलाज के दौरान राश‍िद काल‍िया की मौत हो गई। काल‍िया की ओर से की गई फायरिंग में एसटीएफ के ड‍िप्‍टी एसपी व इंस्‍पेक्‍टी को भी गोली लगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+