बहाने से बाप-बेटी को सैफई ले गया करीबी, पिता को बेहोश कर बेटी से रेप

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में होली की छुट्टी के बाद अपनी बेटियों को आवासीय स्कूल छोड़ने जा रहे पिता को उसका एक करीबी बहलाकर सैफई ले गया। आरोपी युवक ने छात्रा के पिता को शराब के नशे में बेसुध कर दिया। पिता के बेसुध होने पर युवक ने उसकी एक बेटी को अपने साथ ले गया और उसके साथ रेप किया। पिता को होश आया तो हकीकत जानकार होश उड़ गए। उसने सैफई पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने पीड़ित की बात नहीं सुनी। पीड़ित पिता ने गुरसहायगंज कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

गुमराह कर ले गया अपने साथ

गुमराह कर ले गया अपने साथ

कोतवाली गुरसहायगंज के एक गांव की दो सगी बहनें तालग्राम के एक आवासीय स्कूल में पढ़ती हैं। होली की छुट्टी के बाद बुधवार को पिता बाइक से बेटियों को स्कूल पहुंचाने जा रहा था। रास्ते में मिले जानकार युवक ने बताया कि कोई मिलने वाला सैफई में भर्ती है उसे देखने चलना है। पिता उसकी बातों में आ गया और बेटियों को लेकर उसके साथ सैफई पहुंच गया।

पिता को पिलाई शराब

पिता को पिलाई शराब

युवक ने योजना के तहत यहां पिता को एक स्थान पर ले जाकर इतनी शराब पिलाई कि वह बेसुध हो गया। एक बेटी को पिता के पास छोड़ कर बड़ी बेटी को बहाने से अपने साथ ले गया और जबरदस्ती की। होश आने पर पिता को युवक की असलियत का पता चली तो वह बेटियों को लेकर सैफई पुलिस के पास पहुंचा। लेकिन उसे वहां से टरका दिया गया।

पुलिस कर रही है कार्रवाई की बात

पुलिस कर रही है कार्रवाई की बात

गुरुवार को वह कोतवाली गुरसहायगंज पहुंचा और कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस को दी गई तहरीर में ब्रजभान नामक युवक पर बड़ी बेटी से रेप का आरोप लगाया है। कोतवाल राजबहादुर ने बताया कि उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया। वहीं इस मामले में पुलिस के अधिकारी तहरीर के आधार पर पीड़िता के बयान कर कार्रवाई की बात कह रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+