कुलदीप सिंह सेंगर के भाई ने पेशी पर आए कैदी को पीटा, सिपाहियों पर भी किया हमला
उन्नाव। अदालत में पेशी पर आए भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई ने एक कैदी की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान बचाने आए सिपाहियों के साथ भी हाथापाई हुई। मारपीट में विधायक के भाई के गुर्गे भी शामिल थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के उच्चाधिकारियों ने अन्य कैदियों की मदद से किसी प्रकार बीच-बचाव किया। इस दौरान मिले बैग में खाने पीने का सामान और अन्य सामग्री मिली जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। मामला जिला कारागार में वर्चस्व को लेकर बताया जा रहा है। जहां जिला कारागार लखनऊ में निरुद्ध विधायक के भाई का सामना अदालत में पेशी के दौरान न उससे हो गया जो जेल में उसका विरोध कर रहा था।

आलम जिला कारागार के अंदर विधायक के भाई का विरोध करता था
गौरतलब है उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर उसके भाई अतुल सिंह सेंगर सहित सात आरोपी लखनऊ की जिला कारागार में बंद है। जिन्हें विगत शुक्रवार को लखनऊ के अदालत में भारी सुरक्षा बल के बीच पेशी पर लाया गया था। जहां पर अतुल सिंह का सामना एक अन्य कैदी आलम से हो गया। विधायक भाई अतुल सिंह आलम को जेल के अंदर घटित घटनाओं के कारण मारने पीटने लगा। मौके पर खड़े पुलिस वालों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो विधायक के भाई अतुल सिंह और उसके गुर्गे सिपाहियों पर भी हमलावर हो गए। इस दौरान अदालत परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा है।
मौके पर पहुंची पुलिस बल और कैदियों की मदद से मामले को ठंडा कराया गया। लेकिन इस बीच कचहरी परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया था। वहीं गेट पर तलाशी लेने के दौरान भी भाजपा विधायक के भाई अतुल सिंह की पुलिस के साथ भी झड़प हुई। अदालत परिसर में हंगामा बढ़ता देख मौके पर जेल के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद जेल के अधिकारियों ने विधायक के भाई को लॉकअप में बंद कर दिया। लखनऊ के अदालत परिसर में हुई इस घटना के बाद एक बार फिर भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का भाई अतुल सिंह चर्चा में आ गया।












Click it and Unblock the Notifications