रामपुर का पूरा वीडियो, केवल चुन्नी खींचने तक नहीं रुके 'रोमियो'
रामपुर में हुए घोर छेड़खानी का यह पहलू नहीं दिखाया किसी ने, देखकर हैवानियत का ये वीडियो आप भी मांगेंगे पीड़ित के लिए न्याय।
रामपुर। यूपी के रामपुर में छेड़छाड़ की अमानवीय घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस विषय में रामपुर के एसपी विपिन ताडा ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि युवतियों से बदसलूकी करने वाले दो आरोपियों के साथ वीडियो बनाने वाला व एक अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वीडियो के आधार पर मनचलों की पहचान कर पुलिस ने 14 युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बता दें कि मुख्य आरोपी को रविवार दिन में ही गिरफ्तार किया गया था तो बाकी तीन गिरफ्तारियां रविवार देर रात हुईं।

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ जो कि अधूरा है। इस घटना का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह बाकी का हिस्सा है जो पहले वीडियो में नहीं है।
देखिए VIDEO...
एंटी रोमियो स्कॉड के गठन के बावजूद यकीन करना मुश्किल है कि बेखौफ मनचले सरेराह लड़कियों के साथ अब भी न केवल बेहद अपमानजनक व्यवहार करते हैं बल्कि उसका वीडियो बनाकर वायरल करने का दुस्साहस भी करने से नहीं डरते। छेड़छाड़ का ऐसा लाइव वीडियो वायरल हुआ है कि जिसको देख कर सर शर्म से झुक जाए।
सुनिए इस मामले में बदमाशों का क्या हुआ अंजाम...
मामला रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र का हैं जहां कुछ मनचलों ने गांव में अपने मित्र के साथ जा रही युवतियों से ऐसी छेड़छाड़ की कि मर्यादा की सारी हदें पार कर डाली। इतना ही नहीं इन बेखौफ मनचलों ने इस सारे दुस्साहस का वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications