VIDEO: फीस बढ़ने पर उग्र हुए छात्र, स्कूल में जमकर की तोड़फोड़, बवाल
मेरठ। मेरठ के सनातन धर्म स्कूल के छात्र आज उस समय उग्र हो गए जब विद्यालय के प्रधानाचार्य ने फीस वृद्धि का आदेश वापस लेने से मना कर दिया। उग्र छात्रों ने विद्या के मन्दिर में जमकर तोडफोड़ और बवाल किया। उत्तर -प्रदेश शासन के मुफ्त शिक्षा एवं सस्ती शिक्षा के आदेश को विद्यायल का फीस वृद्धि फरमान अंगूठा दिखा रहा है। विद्यायल के टीचर्स का भी मानना है कि हर बच्चा बड़ी फीस देने में समर्थ नही है, ऐसे में जब हम फीस माफी के लिए प्रिंसिपल से कहते है तो वह फटकार लगते हुए हमारे खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात करते हैं। स्कूल में कुछ बच्चे मेहनत मजदूरी करके फीस जमा करवा रहे हैं ताकि उनका भविष्य उज्ज्वल हो सके।

शासन का आदेश है कि आठवीं तक सभी सरकारी और अर्द्धसरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को शिक्षा निशुल्क दी जाएगी। कक्षा नौ से बारह तक के छात्रों से सरकार द्वारा निर्धारित फीस ही छात्रों से ली जाएगी। इतना ही नहीं, बल्कि खिलाड़ी, वीरता और राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त छात्रों का शुल्क माफ किया जाएगा। सनातन धर्म इंटर कालेज में पढ़नें वाले छात्रों का कहना है कि उनकी सलाना फीस चार से छह सौ रुपये के करीब है, जबकि विद्यायल द्वारा लगभग चौबीस सौ रुपये वार्षिक फीस ली जा रही है।
बढ़ी फीस को कम करने के लिए वह प्रधानाचार्य से कई बार गुहार लगा चुके हैं। राहत न मिलने पर डीएम से भी गुहार लगाई। डीएम ने छात्रों के पत्र पर शिक्षण शुल्क माफ करने का आदेश लिख दिया। छात्रों का कहना है कि प्रधानाचार्य ने उस आदेश को भी मानने मना कर दिया। प्रधानाचार्य की डांट से नाराज छात्रों ने विद्यालय परिसर में तोडफ़ोड़ कर दी।
प्रधानाचार्य का कहना है कि फीस तो कम है, लेकिन कॉलेज चलाने के लिए शिक्षक, बिजली, जेनरेटर के लिये फ्यूल और फर्नीचर जैसे बहुत से खर्च हैं। सरकार इनके लिए कोई पैसा नही देती है, स्कूल को चलाने के लिए पैसा चाहिए होता है। इसलिए प्रत्येक छात्र से कुछ अतिरिक्त शुल्क फीस में जोड़कर लिया जाता है। भले ही प्रधानाचार्य के तर्क में मजबूती हो, लेकिन ऐसे में गरीब छात्रों और प्रशासन के फीस माफ करने के आदेश की अवहेलना करना उचित नही है। देखना होगा कि गुस्से में की गई तोड़फोड़ की क्या सजा इन छात्रों को मिलती है या कुछ कार्रवाई प्रधानाचार्य पर भी होती है।












Click it and Unblock the Notifications