रामोत्सव 2024: सीएम योगी के प्रतिनिधित्‍व में पूरे प्रदेश में 14 जनवरी से शुरू होगा स्वच्छता महाअभियान

उत्‍तर प्रदेश में राम की नगरी अयोध्‍या में होने जा रहे राम भगवान के भव्‍य मंदिर के उद्घाटन और प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह को लेकर तैयारियां युद्ध स्‍तर पर की जा रही है। जैसे दीपावली के पहले साफ- सफाई और घर- बाहर के हर कोने को झालरों और दीपों से सजाया जाता है, ठीक उसी तरह से योगी सरकार 22 जनवरी से पहले अयोध्‍या ही नहीं पूरे प्रदेश को साफ-सुथरा और लाइटों से सजाने-संवारने में जुटी हुई है।

up cm

22 जनवरी को भव्‍य राम मंदिर के उद्घाटन और भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम से पहले यूपी मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ मकर संक्रान्ति से एक सफाई महाअभियान की शुरूआत करने जा रहे हैं। सीएम योगी आयोध्‍या से इस स्‍वच्‍छता महाअभियान की शुरूआत करने वाले है।

सीएम योगी द्वारा इस स्‍वच्‍छता अभियान का शुभारंभ करने के बाद प्रदेश भर के शहरों, गांवों, नगरों, मोहल्‍लों में ये बृहद स्‍वच्‍छता अभियान युद्ध स्‍तर पर चलाया जाएगा।

राज्‍य में मकर संक्रान्ति के अवसर शुरू हो रहे इस स्‍वच्‍छता महाअभियान की जिम्‍मेदारी राज्‍य के नगर विकास और पंचायती विभाग को सौंपी गई है।

स्वच्छता महाअभियान की कमान स्‍वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 जनवरी से संभालेंगे। इस अभियान के तहत अगले 9 दिन तक प्रदेश के हर हिस्से में बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। यही नहीं प्रदेश के प्रत्येक जिला मुख्यालयों पर स्थानीय जनप्रतिनिधि विशेष सफाई अभियान की कमान संभालेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+