रामगोपाल बोले सपा और साइकिल अखिलेश की, कल आयोग से दोनों पक्ष की मुलाकात
रामगोपाल यादव बोले सपा और साइकिल अखिलेश यादव की, 12 जनवरी को आयोग करेगा दोनों पक्षों से मुलाकात, 13 को सुनाएगा अपना फैसला
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के भीतर कलह पर एक तरफ जहां रामगोपाल यादव पर आज एक बार फिर से मुलायम सिंह यादव ने जमकर निशाना साधा तो दूसरी तरफ रामगोपाल ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं नेताजी के बयान पर कुछ टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं हम 13 जनवरी को चुनाव आयोग के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। इसके साथ ही रामगोपाल यादव ने कहा कि असली समाजवादी पार्टी और चुनाव चिन्ह अखिलेश यादव का है।

रामगोपाल यादव ने मुलायम सिंह यादव के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने आज कहा कि रामगोपाल यादव अलग पार्टी बनाना चाहते हैं और वह नया चुनाव चिन्ह मोटरसाइकिल चाहते हैं। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि हम पार्टी को नहीं तोड़ना चाहते हैं और ना ही दूसरी पार्टी बनाना चाहते हैं। सपा में किसी भी तरह का बंटवारा नहीं होगा और ना ही चुनाव चिन्ह बदलेगा। लेकिन रामगोपाल यादव ने यह साफ कर दिया है कि पार्टी अखिलेश की है और वह अलग पार्टी की मांग नहीं कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें- UP के आधे से ज्यादा विधायकों का ये हाल जानकर पीट लेंगे माथा
आपको बता दें कि चुनाव आयोग 13 जनवरी को सपा के चुनाव चिन्ह पर अपना फैसला दे सकता है। फैसले से पहले चुनाव आयोग 12 जनवरी को पार्टी के दोनों गुटों के साथ बैठेगी और तमाम विषयों पर बातचीत के बाद अपना फैसला 13 जनवरी को देगा। यहां देखने वाली बात यह है कि आयोग दोनों ही गुटों को अलग-अलग चुनाव देती है या फिर किसी एक पक्ष को साइकिल का चुनाव देती है और दूसरे को कोई और चुनाव चिन्ह। आयोग से मुलाकात के लिए मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications