Ayodhya: रात के अंधेरे में देवलोक जैसा नजर आया राम मंदिर, देखें अद्भुत तस्वीरें
Ayodhya Ram mandir, अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। इसके लिए तैयारियों जोरों पर हैं। इसी बीच सोमवार को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने भव्य मंदिर के उद्घाटन से पहले रात की तस्वीरें शेयर की है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पिछले कुछ समय से लगातार मंदिर की तस्वीरों को जारी कर रहा है। सोमवार को भी ट्रस्ट की ओर से नई जारी की गई हैं। जिसमें रात में लाइट्स की रोशनी में मंदिर बेहद भव्य नजर आ रहा है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से चार तस्वीरें जारी की गई हैं। पहली तस्वीर जटायू की है। विशाल जटायू की मूर्ति लाइट में बेहद ही भव्य और शानदार नजर आ रही है। जटायु की प्रतिमा भी कुबेर तिल पर राम मंदिर परिसर में स्थापित कर दी गई है।

वहीं दूसरी तस्वीर गर्भ गृह के परिक्रमा पथ की है। जो रात के अंधेरे में चमक रहा है इसी रास्ते होकर राम भक्त अपने आराध्य की परिक्रमा करेंगे। जिसमें दीवारों की की गई शानदार नक्काशी देखते ही बन रही है। वहीं मंदिर के फर्श पर बनी डिजाइन चमचमाती रोशनी में भव्य नजर आ रही है।

तीसरी तस्वीर राम मंदिर की छत की है। छत पर की गई अद्भुत नक्काशी अलौकिक दृश्य राम मंदिर की शोभा बढ़ा रही है। इसमें कई गई लाइटिंग उसे और भी विहंगम बना रही है। चौथी तस्वीर में बाहर से पूरा मंदिर दिखाया गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो मंदिर की लाइटिंग का काम पूरा कर लिया गया है। मंदिर की लाइटिंग इतनी शानदार है कि रात के अंधेरे में ये दूर से एक भव्य औऱ लौकिक दृश्य पैदा करती है।













Click it and Unblock the Notifications