Ram Mandir: राम नगरी के 25 स्तंभ क्यों हैं खास, राम जन्मभूमि से क्या है संबंध? जानिए ADA के बड़े दावे की वजह

Ayodhya Ram Mandir News: अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बन रहे राम मंदिर के साथ पूरी अयोध्या को एक नया स्वरूप देने की तैयारी है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास की ओर रामलला के परिसर के विकास साथ केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। अयोध्या विकास प्राधिकारण रामनगरी को भव्य रूप देने के लिए कई परियोजनाओं पर काम कर रहा है। ए़डीए के मुताबिक शहर में 25 विशेष स्तंभ लगाए जा रहे हैं, जिनका श्री राम जन्मभूमि और भगवान राम की वंश परंपरा से संबंध है।

अयोध्या में धर्म पथ को पौराणिक रूप दिया जा रहा है। श्री राम जन्मभूमि परिसर को जाने वाले इस मार्ग पर 25 सूर्य स्तंभ लगाए जा रहे है। एडीए के उपाध्यक्ष विशाल सिंह के मुताबिक ये स्तंभ शहर के आकर्षण का केंद्र होंगे। प्राधिकरण के वीसी के मुताबिक भगवान राम लला की नगरी में लगाए जा रहे हैं सूर्य स्तंभ, सूर्यवंशी भगवान राम की नगरी होगी सूर्य स्तंभ से सुसज्जित,भगवान राम के नगरी में आकर्षण के केंद्र होंगे।

Ram Nagari special 25 pillars

एडीए के वीसी ने कहा, " अयोध्या के सूर्य स्तंभ,धर्म पथ पर लगाए जाएंगे 25 सूर्य स्तंभ, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने कहा कि संपूर्ण शहर में लगाए जा रहे हैं 25 सूर्य स्तंभ,भगवान राम है सूर्यवंशी इस लिहाज से अयोध्या में सूर्य स्तंभ का है विशेष महत्व,सूर्य की महिमा को प्रदर्शित करते हुए श्रद्धालुओं के मन में श्रद्धा भाव उत्पन्न हो इसके लिए लगाया जा रहे हैं सूर्य स्तंभ,अयोध्या में पौराणिक प्राचीन झांकी जाएंगी उकेरी, जिससे श्रद्धा के भाव रहे लोगों के मन में,पौराणिक महत्व के सिंबल से राम नगरी सुसज्जित होगी।"

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने रामनगरी के विकास के लिए प्रस्ताविक प्रोजेक्ट्स का जिक्र करते हुए एक सवाल का जवाब कहा कि प्रभु राम सूर्यवंशी थे, इसलिए सूर्य स्तंभ लगाए जा रहे हैं। शहर में पौराणिक चीजें ही उकेरी जाएंगे। ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं कि शहर को लेकर जो श्रद्धा का भाव वो यहां जगह- जगह पर प्रदर्शित हो सके। इसके अलावा अयोध्या के सोलर सिटी के रूप में भी विकसित करने का भी प्रयास शुरू किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+