कैसी होगी भगवान राम लला की मूर्ति? वोटिंग में आज हो जाएगा फैसला, पुरानी प्रतिमा का उसके बाद क्या होगा?

Ram Mandir News: अयोध्या में अगले महीने 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। भव्य राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर स्थापित की जाने वाली भगवान राम लला की मूर्ति कैसी होगी? इस बारे में जानने के लिए लोग बहुत उत्साहित हैं। लेकिन अब इंतजार खत्म होने वाला है।

आज फैसला लिया जाएगा कि भगवान राम लला की मूर्ति कैसी होगी। सूत्रों ने बताया कि राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर स्थापित की जाने वाली भगवान राम लला की मूर्ति पर फैसला करने के लिए मतदान आज शुक्रवार को होना है।

Ram Mandir News

तीनों मूर्तियों में होगा चुनाव?

सूत्रों के मुताबिक, अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालने वाले ट्रस्ट श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक में वोटिंग होगी। राम लला की नई मूर्ति का निर्माण तीन मूर्तिकारों गणेश भट्ट, अरुण योगीराज और सत्यनारायण पांडे ने किया है।

सूत्रों ने कहा, "अलग-अलग मूर्तिकारों द्वारा बनाए गए तीनों डिजाइनों को मेज पर रखा जाएगा। जिस एक मूर्ति को सबसे ज्यादा वोट मिलेंगे, उसे 22 जनवरी को मंदिर के अभिषेक के समय स्थापित किया जाएगा।"

इससे पहले बुधवार को ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने कहा था कि भगवान राम की पांच साल पुरानी राम लला को प्रतिबिंबित करने वाली 51 इंच ऊंची मूर्ति को तीन डिजाइनों में से चुना जाएगा। उन्होंने कहा, "जिसमें सबसे अच्छी दिव्यता होगी उसका चयन किया जाएगा।"

राम लला की पुरानी मूर्ति का क्या होगा?

कई लोगों के मन में ये भी सवाल है कि राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर स्थापित की जाने वाली भगवान राम लला की नई मूर्ति के बार पुरानी प्रतिमा का क्या होगा? रिपोर्ट के मुताबिक दूसरी मूर्ति जो वर्तमान में छोटे मंदिर में रखी गई है, वो भी गर्भ गृह में ही नई मूर्ति के साथ प्राण प्रतिष्ठित कर रखी जाएगी।

जो नई मूर्ति होगी, उसे ''अचल मूर्ति'' कहा जाएगा। वहीं पुरानी मूर्ति को ''उत्सव मूर्ति'' कहा जाएगा। उत्सव मूर्ति को देश के अलग-अलग ऐतिहासिक मंदिरों में ले जाया जाएगा। उसके बाद फिर उसे गर्भ गृह के अंदर अचल मूर्ति के साथ स्थापित कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+