Ram Mandir: अयोध्या एयरपोर्ट पर 116 चार्टर विमानों की आवाजाही, उतरे इतने VVIP कि बन गया रिकॉर्ड, देखें लिस्ट
Ram Mandir: अयोध्या स्थित महर्षि बाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को राम मंदिर उद्घाटन के दौरान इतनी संख्या में VVIPs का आवागमन हुआ कि एक नया रिकार्ड बन गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के अनुसार पहली बार किसी एयरपोर्ट पर कम समय में इतना मूवमेंट हुआ है।
अयोध्या एयरपोर्ट के निर्माण होने के बाद कम समय के अंदर ही अयोध्या एयरपोर्ट पहले एयरपोर्ट है जिस पर इतनी संख्या में एयरक्राफ्ट का मूवमेंट हुआ। इतना ही नहीं अयोध्या एयरपोर्ट पर देश के हर कोने के लिए विमान सेवाएं प्रारंभ हो चुकी हैं, यह भी एक रिकॉर्ड है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों का कहना है कि अयोध्या में काफी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का आवागमन हो रहा है ऐसे में कई अन्य विमानन कंपनियों द्वारा अलग-अलग रुट पर विमान सेवाएं संचालित करने के लिए सर्वे कराया जा रहा है।
संभावना जताई जा रही है कि समर सीजन में अयोध्या एयरपोर्ट पर करीब दर्जनभर विमान संचालित होने लगेंगे। मौजूदा समय में अयोध्या से कोलकाता, बेंगलुरु, अहमदाबाद और दिल्ली के लिए सीधी विमान सेवाएं संचालित हो रही हैं।
अयोध्या से दिल्ली और अयोध्या से पुणे के रुट पर भी अगले महीने अकासा एयर द्वारा सीधी विमान सेवा प्रारंभ करने की घोषणा की गई है। ऐसे में भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा किसी भी नए एयरपोर्ट के प्रारंभ होने के एक से डेढ़ महीने के भीतर इतने एयरपोर्ट से कनेक्ट होना अपने आप में एक रिकॉर्ड है।
एयरपोर्ट से 350 वीवीआईपी का हुआ था आवागमन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया तथा सीआईएसएफ के आंकड़ों की माने तो राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या एयरपोर्ट पर 350 वीवीआईपी का आवागमन हुआ था। इसके अलावा 116 चार्टर फ्लाइट की हैंडलिंग की गई।
बताया गया कि एयरपोर्ट पर उतरने वालों में फिल्मी जगत से बॉलीवुड स्टार कंगना रनौत, साउथ फिल्मों के स्टार रजनीकांत, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, अनुपम खेर, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, फिल्म निर्देशक सुभाष घई, सिंगर सोनू निगम समेत फ़िल्म जगत की कई हस्तियां आईं थीं।
इसी तरह उद्योगपतियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, अनिल अंबानी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी स्लोका मेहता अंबानी, वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल, बिड़ला समूह के कुमार मंगलम बिड़ला, रेमंड समूह के अनिल सिंघानिया।
कथावाचक मुरारी बापू, योग गुरु बाबा रामदेव, कवि कुमार विश्वास, पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री समेत देश-विदेश के कई साधु संत और राजनेता एयरपोर्ट पर उतरे थे।












Click it and Unblock the Notifications