Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अयोध्‍या राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में पहुंचे थे मुख्‍य इमाम भी, बोले- पैगामे मोहब्‍बत...

राम की नगरी अयोध्‍या में बने भव्‍य राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में देश भर के साधु-संत, नेता- अभिनेता पहुंचे। अयोध्‍या में भगवान राम लला के आगमन पर यहां दर्शन के लिए पहुंचे सेलिब्रेटी राम भक्ति में डूबे नजर आए। इस धार्मिक समारोह में एक शख्‍स जिसके सबका ध्‍यान आकर्षित किया वो थे ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन (एआईआईओ) के मुख्य इमाम डॉ इमाम उमेर अहमद इलियासी।

imam

बात दें ऑल इंडिया इमाम ऑर्गनाइजेशन (एआईआईओ) भारत में 3 लाख मस्जिदों में पांच लाख इमामों का प्रतिनिधित्व करने का दावा करता है। इसके अलावा एआईआईओ भारत में सबसे बड़ा मुस्लिम संगठन होने का दावा भी करता है।

राम भगवान की प्राण प्रतिष्‍ठा कार्यक्रम में पहुंच कर मुख्‍य इमाम ने ना केवल चौकाया बल्कि ऐसी बातें कहीं जिसने सबको अचंभित कर दिया। भारत के सबसे बड़े मुस्लिम संगठन के एआईआईओ इलियासी ने कहा "यह नए भारत का चेहरा है। हमारा सबसे बड़ा धर्म मानवता है हमारे लिए राष्ट्र पहले है।"

देखिए ये बदलते भारत की तस्‍वीर है। ये आज का भारत नवीन उत्‍तम भारत है। मैं यहां पैगामे मोहब्‍बत लेकर आया हूं, जहां तक भी ये पहुंचे। यहां मेरे साथ स्‍वामी जी खड़े हैं, इसी का नाम भारत है। हमारी इबादत करने के तरीके, पूजा-पद्धति अगल जरूर हो सकती है लेकिन हमारा जो सबसे बड़ा धर्म है वो इंसान और इंसानियत का है।

इमाम ने कहा अब हम सब मिलकर इंसानियत को बरकरार रखे। दूसरा हम सब भारतीय हैं, हम सबको भारत को मजबूत करना चाहिए, हमारे लिए राष्‍ट्र सर्वोपरि है। आज का जो पैगाम नफरतों को खत्‍म करने के लिए है। बहुत रंजिशे हुईं, बहुत दुश्‍मनी हुई, बहुत लोग मारे गए, बहुत राजनीति हुई। अब सबको एक होकर साथ मिलकर भारत को मजबूत करना है, राष्‍ट्र को मजबूत करना है। हर भारतीय के लिए राष्‍ट्र सर्वोपरि है....

हालांकि ये पहला मौका नहीं है जब इलियासी ने अलग हटके काम किया है। इलियासी के लिए सत्तारूढ़ दल के सदस्यों के साथ बैठकें पहले भी कर चुके हैं। 2018 में अपनी पहली मुलाकात के बाद उन्होंने कई मौकों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।

इतना ही नहीं डॉ इलियासी ने जगदीश वासुदेव (सद्गुरु) और श्री श्री रविशंकर जैसे आध्यात्मिक नेताओं के साथ भी मुलाकात की है। उन्होंने सितंबर 2022 में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने उन्हें 'राष्ट्र पिता' कहा था।

ये भी पढ़े- राम मंदिर प्राण प्रतिष्‍ठा: भगवान राम के बारे में जानें ये रोचक तथ्‍य

गौरतलब है कि सनातन धर्म में आस्‍था रखने वाले लोगों ने पिछले 500 साल से अयोध्‍या में राम मंदिर बनने का सपना देखा था वो आखिरकार केंद्र की मोदी और यूपी में योगी सरकार में पूरा हुआ। प्रधानमंत्री ने भव्य राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर अभिषेक समारोह में भाग लिया, जो राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद केस 2019 में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले से संभव हुआ।

पीएम मोदी ने कहा भव्य राम मंदिर में राम लला की मूर्ति की प्रतिष्ठा एक नए युग के आगमन का प्रतीक है और लोगों से अगले 1,000 वर्षों के लिए एक मजबूत, भव्य और दिव्य भारत की नींव बनाने का आह्वान किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+