Ram Mandir Ayodhya: पहले दिन 5 लाख लोगों ने किए रामलला के दर्शन, आज भी लाखों कतार में

Ram Mandir Ayodhya: 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद अयोध्याधाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। मंगलवार से लेकर अब तक 5 लाख लोगों ने प्रभु राम के दर्शन कर लिए हैं, जबकि 3 लाख श्रद्धालु अभी कतार में दर्शन के लिए लगे हुए हैं। भक्तों के प्रेम पर ना तो ठंड का असर है और ना ही कोहरे का, चारों ओर सिर्फ 'जय श्री राम' का ही उद्घोष है।

Ram Mandir Ayodhya:

भक्तगण रात तीन बजे से लाईनों में लगे हैं, मंगलवार को भी यही स्थिति थी और भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन को बीच में कुछ देर के लिए दर्शन को रोकना भी पड़ा था। यूपी सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर तक ढाई लाख लोग और शाम तक पट बंद होने तक पांच लाख लोगों ने रामलला का दर्शन कर लिया था।

Recommended Video

    Ram Mandir Ayodhya: पहले दिन 5 लाख लोगों ने किए रामलला के दर्शन, आज भी लाखों कतार में

    सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    इस वक्त अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। आपको बता दें कि अपने प्रभु का दर्शन करने के लिए जत्थे में राम भक्त पहुंचे हैं। भक्तों का सैलाब देखते हुए अयोध्या ट्रैफिक पुलिस ने कई जगहों में डायवर्जन किया है। मंगलवार को भारी भीड़ जब बढ़ी थी तो कोई अनहोनी ना हो इसलिए एटीएस कंमाडो भी अंदर पहुंच गए थे।

    'राम आग नहीं ऊर्जा हैं, राम हमारे नहीं, सबके हैं'

    22 जनवरी 2024 का दिन काफी अलौकिक था। पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान के तौर पर मौजूद थे। उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 'राम सबके हैं लेकिन अब वो टेंट में नहीं रहेंगे बल्कि मंदिर में रहेंगे।' उन्होंने कहा था कि 'राम आग नहीं ऊर्जा हैं, राम हमारे नहीं, राम हम सबके हैं , राम केवल वर्तमान नहीं अनंतकाल हैं और राम विवाद नहीं समाधान है।'

    ऐतिहासिक भावुक पल हमेशा स्मृतियों में रहेगा

    तो वहीं इसके बाद मंगलवार को उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया था , जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'कल यानी 22 जनवरी को हमने अयोध्या में जो देखा, वह आने वाले वर्षों तक हमारी स्मृतियों में अंकित रहेगा, ये ऐतिहासिक भावुक पल था, जिसे कोई भूल नहीं पाएगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+