रक्षाबंधन पर भाई को पहननी पड़ी हथकड़ी, बहन से था प्रेम प्रसंग तो किया ये सब...
बरसात के चलते वो लाश नहीं जल सकी और भाई-बहन के इस करतूत का पता चल गया। पुलिस ने रक्षाबंधन के दिन दोनों भाई-बहन को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया।
मिर्जापुर। मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के पटिहटा गांव में गुरुवार की दिन भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र नहीं बल्कि हथकड़ी बांधी गई। जरगो बांध के पास हत्या कर फेंके गए शव मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। भाई ने बहन के साथ मिलकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि वो युवक की बहन से प्यार करता था और कई बार उससे मिलने की कोशिश करता था। पुलिस ने रक्षाबंधन के दिन दोनों भाई-बहन को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया।

जरगो बांध के पास मिला था शव
गांव से नंदलाल (28) बाहर कमाने के लिए गया था। कई महिने बाद वो सप्ताह भर पूर्व गांव आया था। घर आने पर वो ज्यादातर समय लोगों से मिलने में बिताता था। दो अगस्त की शाम को नंदलान लापता हो गया। तीन अगस्त की सुबह जरगो बांध के पास उसका शव बरामद हुआ। पोस्टमॉर्टम रिर्पोट में उसके सिर पर वार कर से हत्या की पुष्टि हुई।
मुखबिर से प्रेम संबंध की हुई जानकारी
पुलिस की छानबीन में चार संदिग्धों से पूछताछ की हई तो नंदलाल का गांव के किसी युवती से प्रेम संबंध की बात पता चली। पुलिस ने युवती को बुलाकर पुछताछ की। इसके बाद सर्विलांस के जरीए घटना स्थल के पास मोबाइल नंबर की छानबीन करने के बाद पुलिस ने युवती और उसके भाई को रविवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने हत्या करने की बात स्वीकार की।
बहन से फोन कर बुलाया था, प्रेस संबंध बनाते समय की हत्या
पुलिस के मुताबिक युवती के भाई को ये पता चल गया था कि उसकी बहन का गांव में ही एक आशिक था नंदलाल। उसकी हत्या करने के लिए उसने बहन से फोन कराकर नंदलाल को मिलने के लिए सिवान में बुलाया। दोनों जब मिवे तो युवती के भाई ने लोहे की रॉड से नंदलाल के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद भाई-बहन ने मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जलाने की कोशिश की, लेकिन बरसात होने के कारण सफल नहीं हुए। शव हो जरगो बांध के किनारे छोड़कर चले गए। पुलिस ने दोनों के निशानदेही पर लोहे का रॉड और ढिबरी बरामद की। पुलिस ने हत्या आरोपी बहन और भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications