देवरिया के पप्पू यादव ने Rakhi Sawant के साथ किया कांड, अभिनेत्री ने लगाई CM Yogi से न्याय की गुहार
आखिर कौन है देवरिया का पप्पू यादव जिसने राखी सावंत की कार, फोन, पैसे, ज्वेलरी पर हाथ साफ़ किया है। दरअसल, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राखी सावंत ने यूपी के रहने वाले अपने ड्राइवर पप्पू यादव पर चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। किसी न किसी विवादित बयान से हमेशा सुर्खियां बटोरने वाली राखी सावंत के इस आरोप में कितनी सच्चाई है, इसको लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
ड्राइवर चोरी कर के फरार
दरअसल, राखी सावंत ने एक इवेंट के चलते हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान बताया कि उनका ड्राइवर पप्पू यादव जोकि यूपी के देवरिया ज़िले का रहने वाला है, कुछ दिन पहले उनकी कीमती ज्वेलरी, गोल्ड का फोन, मर्सेडीज़ कार, BMW कार की चाबी और पैसे लेकर फरार हो गया है। इस दौरान उनके साथ दारा बिंदु सिंह भी मौजूद थे।

योगी से मदद की गुहार
राखी सावंत के अनुसार उनका ड्राइवर यूपी का रहने वाला है। उन्होंने आरोपी पप्पू यादव की पत्नी से भी बात की है, जिनका कहना है कि पप्पू यादव ने उन्हें भी धोखा दिया है। वहीं राखी सावंत ने गोरखपुर सांसद और भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन से उसको खोजने की अपील की है। साथ ही साथ राखी सावंत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मदद की गुहार लगाती नजर आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications