राकेश टिकैत की चेतावनी के बाद लखीमपुर खीरी के एक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए राज्यमंत्री अजय मिश्रा

राकेश टिकैत की चेतावनी के बाद लखीमपुर खीरी के एक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए राज्यमंत्री अजय मिश्रा

लखनऊ, 25 नवंबर: भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत की चेतावनी के बाद बुधवार (24 नवंबर) को लखीमपुर खीरी में दो सहकारी चीनी मिलों के उद्घाटन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री (गृह) अजय मिश्रा शामिल नहीं हुए। असल में किसान नेता राकेश टिकैत ने अजय मिश्रा के कार्यक्रम में भाग लेने पर आंदोलन की धमकी दी थी। सोमवार (22 नवंबर) को राकेश टिकैत ने कहा था कि अगर चीनी मिलों के उद्घाटन में अजय मिश्रा गए तो वह विरोध प्रधर्शन करेंगे।अजय मिश्रा के बेटे आशीष पर 3 अक्टूबर की लखीमपुर खीरी घटना में हत्या का आरोप है।

निमंत्रण कार्ड मिला था अजय मिश्रा को

निमंत्रण कार्ड मिला था अजय मिश्रा को

बता दें कि लखीमपुर खीरी जिले के बेलरयान और संपूर्ण नगर में दोनों चीनी मिलों में मुख्य अतिथि के रूप में अजय मिश्रा को निमंत्रण कार्ड भेजे गए थे, जिसमें बुधवार को 22 नवंबर 2021 के लिए पेराई सत्र की शुरुआत के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। अजय मिश्रा रविवार को लखनऊ में डीजीपी और आईजी के वार्षिक सम्मेलन के अंतिम दिन भी शामिल नहीं हुए थे।

Recommended Video

    Farm Law Repeal पर Modi cabinet की मुहर, Rakesh Tikait ने कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    राकेश टिकैत ने दी थी राज्यमंत्री अजय मिश्रा को धमकी

    राकेश टिकैत ने दी थी राज्यमंत्री अजय मिश्रा को धमकी

    लखनऊ में किसान महापंचायत में सोमवार (22 नवंबर) को किसानों को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा था कि यदि अजय मिश्रा कार्यक्रमों में शामिल होते हैं, तो दोनों मिलों में कोई गन्ना नहीं ले जाया जाएगा और किसान लखीमपुर खीरी में डीएम कार्यालय में अपनी उपज डंप करेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा तीन कानूनों को निरस्त करने की घोषणा के बाद भी किसानों ने अपना विरोध जारी रखा है, जिसमें उनकी प्रमुख मांगों में अजय मिश्रा का इस्तीफा शामिल है।

    भाजपा विधायक भी कार्यक्रम में नहीं हुए थे शामिल

    भाजपा विधायक भी कार्यक्रम में नहीं हुए थे शामिल

    अजय मिश्रा को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जाना था, वहीं भाजपा पलिया के विधायक हरविंदर कुमार साहनी को दो मिलों में होने वाले कार्यक्रमों के लिए 'विशेष अतिथि' के रूप में आमंत्रित किया गया था। लेकिन भाजपा विधायक साहनी भी कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए थे। विधायक हरविंदर कुमार साहनी ने कहा, '"मैं नहीं जा सका क्योंकि मैं लखीमपुर खीरी के एक दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल पहुंचाने में मदद करने में व्यस्त था। मैं पूरे दिन उसी में व्यस्त रहा।"

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+