राकेश टिकैत ने लगाया आरोप- एमएसपी पर खरीफ फसलों की खरीद में हुआ भ्रष्टाचार

गाजियाबाद, 5 अगस्‍त। दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सीमा गाजीपुर पर भारतीय किसान संघ (बीकेयू) विरोध- प्रदर्शन कर रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार केंद्र सरकार की एनएसपी पर सवालिया निशाना लगाते बड़ा आरोप लगाया है। किसानों के नेता टिकैट ने न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 2021-22 में खरीफ की फसल की खरीद में भ्रष्‍टाचार हुआ है।

Rakesh Tikait

टिकैत ने कहा यूपी में एमएसपी पर किसानों से नहीं बल्कि व्‍यापारियों से फसल की खरीद की जाती है। फसल की इस खरीद के घोटाले में व्‍यापारी और अधिकारी के अलावाजनप्रतिनिधि शामिल हैं। इसके साथ ही टिकैट ने मांग की कि ऐसे मामलों की सीबीआई जांच करवाई जानी चाहिए।

टिकैत ने ये बात गुरुवार को आयोजित एक प्रेस कान्‍फ्रेंस में कही। टिकैत ने रामपुर जिले के इससे संबंधित कुछ उदाहरण भी दिए। टिकैट ने कहा गेंहू की खरीद में बड़ा घोटाला हुआ है। जिस जमीनों पर घर बन चुके हैं उन पर खेती कागजों में दिखाकर घोटाला किया गया है। उन्‍होंने ये भी आरोप लगाया कि अभिनेत्री जयाप्रदया की जमीन जिस पर स्‍कूल है उस पर खेती दिखा कर घोटाला किया गया है। टिकैत ने कहा इन्‍हीं वजहों से सरकार एमएसपी कानून के पक्ष में नहीं है और इसे नहीं बना रही है।

https://hindi.oneindia.com/photos/arbaaz-khan-girlfriend-giorgia-andriani-cute-pictures-viral-oi65812.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+