अमर सिंह बोले- मोदी ना कभी चुनाव हारे हैं, ना कभी हारेंगे
फैजाबाद। राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शान में कसीदे गढ़े हैं। प्रदेश स्थित फैजाबाद मे एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे अमर सिंह ने कहा कि राज्य में अब भोगी नहीं योगी सरकार हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ना कभी कभी कोई चुनाव हारें हैं, ना कभी हारेंगे।

योगी फक्कड़ हैं
सिंह ने कहा कि योगी तख्त पर सोते हैं। एसी की जरूरत नहीं है इसलिए वो फक्कड़ हैं। सिंह ने राज्य के भ्रष्ट व्यापारियों पर हमला बोलते हुए कहा कि मिड डे मिल के ठेकेदार नवीन खंडेलवाल, चड्ढा ग्रुप का साम्राज्य खत्म होना चाहिए।

सरकार तो बदल जाती है लेकिन...
सिंह ने कहा कि सरकार तो बदल जाती है लेकिन अधिकारी और व्यापारी नहीं बदले जाते। गौरतलब है कि लंबे समय तक समाजवादी पार्टी से बाहर रहने के बाद अमर सिंह को पार्टी में एंट्री मिली थी लेकिन वो भी लंबी ना चल सकी।

अखिलेश ने दिखाया था बाहर का रास्ता
अमर सिंह पर समाजवादी पार्टी के अंदर झगड़ा लगाने के आरोप लगे जिसके बाद अखिलेश यादव ने उनको पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अखिलेश यादव ने बार-बार समाजवादी परिवार में मचे घमासान के लिए अमर सिंह को जिम्मेदार बताया था। कभी यूपी की राजनीति के केंद्र में रहे अमर सिंह फिलहाल कहीं नहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications