Rajya Sabha Election: 'अंतरात्मा की आवाज...', वोटिंग से पहले किस सपा विधायक ने कही ये बात, देखें Video

Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश के 10 राज्य सभा सीटों के लिए मतदान प्रारंभ हो गया है। मतदान प्रारंभ होने से पहले समाजवादी पार्टी में भूचाल गया है। समाजवादी पार्टी के कई विधायक भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले सपा नेता मनोज पांडेय ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

मनोज पांडेय के समाजवादी पार्टी छोड़ने के बाद समाजवादी पार्टी के अन्य विधायक भी पार्टी से बागी नजर आ रहे हैं। इसी बीच 'अंतरात्मा की आवाज..' भी खूब चर्चा में। सपा विधायक ने कहा कि वह अपने अंतरात्मा की आवाज पर वोट करेंगे।

rajya-sabha-election-voice-of-conscience-which-sp-mla-said-this-before-voting-watch-video-an

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि वन इंडिया हिंदी द्वारा वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जाती है। वही अंतरात्मा की आवाज पर वोट देने के मामले पर अखिलेश यादव ने भी प्रतिक्रिया दी है। [Video नीचे है।]

अखिलेश यादव ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि जिन्होंने अपने अंतरात्मा की आवाज सुनकर मतदान किया है उनके खिलाफ वे एक्शन लेंगे। फिलहाल राज्यसभा चुनाव मतदान से पहले और हो रहे मतदान के बीच अंतरात्मा की आवाज को लेकर हंगामा मचा है।

कहां से आई अंतरात्मा की आवाज
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को अनिल नामक एक पत्रकार ने रिकॉर्ड किया। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश सिंह, अभय सिंह और राकेश पांडेय से अनिल सवाल कर रहे हैं।

अनिल ने सवाल किया कि जीते तो आप लोग सपा के सिंबल से हैं फिर कैसे बदल गए। इसके अलावा अनिल ने समाजवादी पार्टी के विधायकों से कई तीखे सवाल भी किए। इसके बाद विधायक जी गाड़ी में बैठे हुए थे वह गाड़ी आगे बढ़ने लगी और पीछे बैठे अभय सिंह के पास जब अनिल माइक लेकर पहुंचे तो अभय सिंह ने कहा कि हम अंतरात्मा की आवाज से वोट करेंगे।

इसके बाद रिपोर्टर द्वारा सवाल किया गया कि अंतरात्मा की आवाज से सपा को वोट देंगे जिस पर पुनः विधायक अभय सिंह ने कहा कि अंतरात्मा की आवाज पर सही जगह मतदान होगा। इस वीडियो को अनिल ने अपने एक्स अकाउंट से शेयर भी किया है।

देखें Video-

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मैसेज शेयर किया जा रहे हैं और वीडियो को भी वायरल किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+