राज्यसभा उम्मीदवार बाबूराम निषाद बोले- पीएम मोदी के विजन को लेकर आगे बढ़ने का संकल्प, 2024 में मिलेगी बड़ी जीत
लखनऊ, 1 जून: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख कल बीत गई। बीजेपी की तरफ से 8 और समाजवादी पार्टी की तरफ से तीन सीटों पर उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। ऐसा माना जा रहा है कि सबका निर्वाचन निर्विरोध ही हो जाएगा क्योंकि सीटों से अतिरिक्त किसी ने नामांकन नहीं किया है। बीजेपी की तरफ से राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करने वाले बीजेपी नेता बाबूराम निषाद ने कहा देश के सर्वोच्च सदन में पहुंचने की गंभीरता का अहसास है। हम पार्टी के संकल्पित सिपाही हैं और 2024 में होने वाले आम चुनाव में भारी जीत दिलाने के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के विजन को लेकर काम किया जाएगा।
Recommended Video

बाबूराम ने वनइंडिया हिन्दी से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। बाबूराम ने कहा कि हमने पार्टी के लिए काफी समय दिया है। जिलाध्यक्ष से लेकर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी संभाली है। पार्टी ने देश की सर्वोच्च सदन में जाने का मौका दिया है उसके लिए जीजान से काम करेंगे। बाबूराम ने कहा, " हमारा अपना कोई विजन नहीं हैं। हम पार्टी के संकल्पित सिपाही हैं। पार्टी जो दिशा निर्देश देगी उसी के अनुसार आगे बढ़ेंगे। 2024 में बीजेपी की जीत सुनिश्चति करने के लिए पीएम मोदी के संकल्पों को लेकर आगे बढ़ने का काम करेंगे।"
बुंदेलख की बदहाली को लेकर पूछे गए सवाल को लेकर बाबूराम ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। बाबूराम ने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों में बुंदेलखंड में खनन की लूट हुई। यह कोइ कैसे भूल सकता है। वहां की बदहाली के लिए भी पहले की सरकारें जिम्मेदार हैं। यूपी में बीजेपी की सरकार बनने के बाद कई योजनाएं चल रही हैं जिससे बुंदेलखंड की सेहत सुधरी है। हर घर नल योजना भी तेजी से चलायी जा रही है और जल्द ही इसका असर भी आने वाले दिनों में आपको देखने को मिलेगा।
यह पूछे जाने पर क्या पहले से इस बात का अनुमान था कि आपको टिकट मिलेगा, इस सवाल के जवाब में बाबूराम ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि टिकट मिलेगा। लेकिन पार्टी ने कार्यों को देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसकी गंभीरता का अहसास है और इस नई जिम्मेदारी को चुनौती के तौर पर लेते हुए काम करने का प्रयास करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications