राजनाथ बोले-अकेले लड़ने की हिम्‍मत नहीं थी तो गठबंधन कर लिया

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के तीसरे चरण से पहले सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर केंद्रीय गह मंत्री राजनाथ सिंह ने जमकर हमला बोला है।

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के तीसरे चरण से पहले सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर केंद्रीय गह मंत्री राजनाथ सिंह ने जमकर हमला बोला है। राजनाथ सिंह ने कहा कि अकेले लड़ने की हिम्‍मत नहीं थी तो गठबंधन कर लिया। मुलायम सिंह ने पूरी उम्र कांग्रेस से लड़ाई की और उनके बेटे ने उसपे पानी फेर दिया।

राजनाथ बोले-अकेले लड़ने की हिम्‍मत नहीं थी तो गठबंधन कर लिया

उन्‍होंने कहा कि जो पार्टी चुनाव से पहले खाट पकड़ ले वो चुनाव क्‍या लड़ेगी? जब देखा खाट से काम न होगा तो उछल कर साइकिल की बैक सीट पर बैठ गए।

राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि एक नौजवान नेता खाट-सभा कर रहे थे। मैदान और आडोटोरियम में सभा होती है। अरे खाट सोने के लिए होती है या सभा करने के लिए।

आपको बताते चले कि सपा और कांग्रेस के गठबंधन भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लगातार हमला कर रहे हैं। इससे पहले भी पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी एक चुनाव रैली में कहा था कि जिस पार्टी ने मुलायम सिंह यादव को मरवाने की कोशिश की थी। आज उसी पार्टी से उत्‍तर प्रदेश के मुखिया अखिलेश यादव गठबंधन कर रहे हैं। वहीं भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने साफ तौर पर कह दिया है कि अखिलेश यादव का काम नहीं कारनामा बोलता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+