YEIDA: रजनीकांत जैसे बड़े कलाकार Noida Film City प्रोजेक्ट में दिखा रहे रुचि
Noida Film City जो सीएम योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है उसे लेकर रजनीकांत जैसे बड़े सुपरस्टार भी अपनी रुचि दिखा रहे हैं। इस फिल्म सिटी का निर्माण एक हजार एकड़ में किया जा रहा है।

Noida Film City News Uttar Pradesh: यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-21 में एक हजार में विकसित होने वाली फिल्म सिटी सीएम योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके लिए सीएम योगी फिल्म स्टार रजनीकांत जैसे बड़े कलाकारों से बातचीत कर रहे हैं। अभी हाल ही में प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक केसी बोकाड़िया ने यमुना प्राधिकरण के अधिकारी से मुलकात की थी। नोएडा फिल्म सिटी को लेकर बड़े- बड़े निर्माता निर्देशक पहले ही अपनी इच्छा जाहिर कर चुके हैं।
सूत्रों के मुताबिक, सुपरस्टार रजनीकांत ने निर्मित हो रहे नए नोएडा फिल्म सिटी को लेकर अपनी रुचि जाहिर की है। इतना ही नहीं रजनीकांत की पत्नी और बेटी इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत गंभीर हैं और उन्होंने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ अरुण वीर सिंह से इस पर विचार- विमर्श भी किया है। पत्नी और बेटी की बातचीत के बाद सुपरस्टार रजनी कांत चार अप्रैल को यीडा के सीईओ अरुण वीर सिंह से बातचीत करेंगे। इसके साथ ही कॉमेडियन राजपाल यादव व निर्माता केसी बोकाडिया पहले ही इस अपनी रुचि दिखा चुके हैं। केसी बोकाडिया ने यहां स्टूूडियो लिए जाने की इच्छा जताई है।
Recommended Video
सीईओ अरुण वीर ने बताया है कि रजनीकांत, उनकी पत्नी व बेटी ने पहले ही नोएडा फिल्म सिटी प्रोजेक्ट को लेकर अपनी इच्छा जता चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म सिटी निर्माण के बारे में पूरी जानकारी भी ली है। योगी सरकार ने इस फिल्म सिटी के विकास के लिए दस हजार करोड़ रुपये धनराशि की घोषणा की है। पब्लिक- प्राईवेट पार्टनरशिप की यह योजना यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही है। यह जेवर एयरपोर्ट के नजदीक बन रही है। इस प्रोजेक्ट के 2029 तक पूरा होने की उम्मीद है। प्री व पोस्ट प्रोडक्शन, फिल्म पर्यटन की सुविधा प्रदान करने वाले इस फिल्म सिटी में अत्याधुनिक फिल्म, मीडिया इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications