ओमप्रकाश पर योगी सरकार के मंत्री ने कसा तंज, कहा- अपना नाम उन्हें ‘असलम राजभर' कर लेना चाहिए

ओमप्रकाश पर योगी सरकार के मंत्री ने कसा तंज, कहा- अपना नाम उन्हें ‘असलम राजभर' कर लेना चाहिए

लखनऊ, 12 दिसंबर: बीएसपी से दो बार विधायक रहे व सपा नेता कालीचरण राजभर समेत कई राजभर नेताओं ने आज यानी रविवार (12 दिसंबर) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता ली। इस मौके पर योगी सरकार में मंत्री रहे अनिल राजभर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर तीखा तंज कसा। अनिल राजभर ने कहा कि ओम प्रकाश को अपना नाम बदलकर 'असलम राजभर' कर लेना चाहिए।

Rajbhar leaders including Kalicharan Rajbhar joined BJP

कालीचरण राजभर ने थामा बीजेपी का दामन
कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि बीएसपी से दो बार से विधायक रहे कालीचरण राजभर ने बीजेपी का दामन थामा है। राजभर दो बार बीएसपी के विधायक के रहे है और वर्तमान में सपा के नेता हैं। इन्होंने पिछला चुनाव लडा था, जिसमे करीब 75 हजार वोट मिले थे। पाठक ने कहा कि बब्बन राजभर को एसबीएपी से जुड़े रहे हैं। सुहेलदेव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इनके साथ ही आज सुहेलदेव सेना की 66 सदस्य कार्यकारिणी ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया। इस दौरान उन्होंने बोलते हुए कहा कि बीजेपी ही एक ऐसा परिवार है कि यहां कोई भी अपनी मेहनत से अपना मुकाम बना सकता है। लेकिन दूसरी पार्टियों में ऐसा नही है। वहां पार्टी का मुखिया ही परिवार का सदस्य बन सकता है।

इन लोगों ने थाम बीजेपी का दामन
भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में राजभर समाज के बड़े नेता कालीचरण राजभर, पूर्व विधायक जहूराबाद समाजवादी पार्टी, मदन राजभर भारतीय संघर्ष पार्टी के अध्यक्ष मऊ, मोनू राजभर जिला पंचायत सदस्य, ज्ञान भारद्वाज महासचिव सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, भारतीय सुहेलदेव समाज सेना के अध्यक्ष बब्बन राजभर लखनऊ, प्रकाश राजभर आजमगढ़, राजकुमार गुप्ता आजमगढ़, अविनाश वर्मा, प्रमोद द्विवेदी, मालनी द्विवेदी समाजवादी पार्टी लखनऊ के सदस्य भाजपा में शामिल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+