Raja Bhaiya और पत्नी विवाद में हुई साली की एंट्री, तहरीर देकर बहन भानवी और न्यूज चैनल पर लगाए आरोप

Raghuraj Pratap Singh Raja Bhaiya: इन दिनों कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच तलाक का मुद्दा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं, अब इस विवाद में राजा भैया की साली और भानवी सिंह की बहन की भी एंट्री हो गई है।

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की साली ने लखनऊ के हजरत गंज थाने में गंभीर आरोप लगाते हुए एक तहरीर दी है। इस तहरीर में उन्होंने अपनी बहन और राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह, एक न्यूज़ चैनल के पत्रकार, एंकर व वाइस चैयरमैन पर उनकी छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है।

Raghuraj Pratap Singh

साध्वी सिंह की तहरीर पर हजरतगंज पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजा भैया की साली और भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह राजधानी लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक अपार्टमेंट में रहती हैं।

उन्होंने हजरतगंज पुलिस को दी तहरी में बताया कि वह 28 की शाम को एक न्यूज़ चैनल देख रही थीं। न्यूज़ चैनल पर इस दौरान राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के तलाक केस से संबंधित एक विशेष कार्यक्रम प्रसारित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उनके ऊपर घिनौने और गंभीर आरोप लगाए।

अमर उजाला की खबर के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने कहा कि न्यूज़ चैनल के संवाददाता ने उनके जीजा राजा भैया से अवैध संबंध के घिनौने आरोप लगाए। इसके अलावा कई और अन्य गंभीर और आपत्तिजनक आरोप लगाए। इससे उनका चारित्रिक हनन हुआ है।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि उनकी दो बेटियां हैं, जो इस खबर के एक निजी चैनल पर चलने से दहशत में हैं। वह खुद मानसिक रूप से परेशान हैं। इसमें उनकी बहन भानवी सिंह और न्यूज चैनल के पत्रकार, एंकर व वायस चेयरमैन की भूमिका है।

पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने इन सबके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बिना उनका पक्ष लिए, अपने चैनल पर एक पक्षीय स्टोरी चलाकर उनका चरित्र हनन किया गया। खबर के मुताबिक, भानवी सिंह से उनका पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है।

इतना ही नहीं, राजा भैया की साली ने कहा कि पैतृक संपत्ति को लेकर भानवी सिंह ने अपनी मां के साथ कई बार मारपीट की है। वहीं, अब भानवी ने उनके ऊपर मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं। तहरीर के आखिर में लिखा है कि कार्यक्रम प्रसारित होने के बाद उनके जीवन में भूचाल आ गया है।

अगर मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो वह खुदकुशी करने पर विवश होंगी। वहीं, इस मामले में डीसीपी सेंट्रल अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+