अगले 3 घंटे में यूपी के इन जिलों में ओलावृष्टि के साथ बारिश का अलर्ट
लखनऊ। बदली और बारिश के चलते फरवरी माह ठंड का माह बना हुआ है। यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह 6 बजे हल्की बूंदो के साथ शुरु बारिश ने ठंड बढ़ा दी। देखते ही देखते आसमान से गिरती बारिश तेज हो गई। लगभग एक घंटे की घनघोर बारिश के बाद आसमान खुला। करीब 10 बजे तक बादलों ने अपनी जगह बदली और धूप निकली। लेकिन शाम को फिर तेज बारिश होने के आसार है। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक अगले तीन घंटे में बिजनौर, बाराबंकी, बहराइच, गोंडा जिलों और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना है।













Click it and Unblock the Notifications