UP Rain: वाराणसी, प्रयागराज और पीलीभीत समेत 21 जिलों में बारिश, भीगते हुए सेंटर पहुंचे UP Police के अभ्यर्थी

UP Rain: मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मंगलवार से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में UP Police भर्ती परीक्षा का भी आवेदन किया जा रहा है।

पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए तैयारी पहले से ही पूरी हो गई थीं। इसी बीच शुक्रवार को सुबह से ही विभिन्न जनपदों में बरसात हो रही है। कहीं हल्की-फुल्की तो कहीं तेज बरसात के चलते परीक्षा देने के लिए जाने वाले अभ्यर्थी भी भींगकर परीक्षा केंद्र पर पहुंच रहे हैं।

rain-21-district-varanasi-prayagraj-pilibhit-up-police-candidates-reached-center-drenched

सुबह की पाली में परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों को सर्वाधिक समस्याओं का सामना करना पड़ा। क्योंकि उन्हें समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचना है। यही कारण है कि कुछ अभ्यर्थी बारिश के दौरान भीगते हुए परीक्षा केंद्र पर जाते हैं दिखाई दिए।

उत्तर प्रदेश की लखनऊ में स्थित मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी अपडेट के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के बाँदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, ग़ाज़ीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, महोबा, झाँसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जाहिर की गई है।

बरसात को ध्यान में रखते हुए मौसम वैज्ञानिकों द्वारा लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। हालांकि बरसात के दौरान आकाशीय भी बिजली गिरने की संभावना बहुत कम है। फिर भी लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

आईएमडी द्वारा जारी आंकड़ों की मानें तो शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी भारी बरसात होने की आशंका है। हालांकि पूर्वांचल में रक्षाबंधन के समय से भी बरसात जारी है और अभी तक बरसात से लोगों को राहत नहीं मिली है।

शनिवार को भी इन पदों में बारिश का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार शनिवार को उत्तर प्रदेश के बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फ़तेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर, संत रविदास नगर एवं आसपास इलाकों में भारी बरसात की संभावना जाहिर की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+