बढ़ते रेल हादसों के चलते लापरवाह ट्रैक मैनों की हुई बर्खास्तगी, 45 सस्पेंड और 15 पर होगी कार्यवाही
दरअसल अधिकारियों द्वारा की गई जांच में पाया गया कि करीब पांच दर्जन से ज्यादा रेलवे ट्रैक मैन पिछले काफी समय से बिना बताए ड्यूटी से गायब थे। न तो इन्होंने अपना कोई पक्ष रखा और न ही ड्यूटी पर आए।
सुल्तानपुर। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में रेलवे ने 45 ट्रैक मैन को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। वहीं 15 कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी चल रही है। रेलवे अधिकारियों द्वारा की गई इस बड़ी कार्यवाही से कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। कुछ दिन पहले कानपुर में हुए रेल हादसे के बाद रेलवे ट्रेक की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुए रेल महकमे के अधिकारियों ने लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करना शुरू कर दी है।

दरअसल अधिकारियों द्वारा की गई जांच में पाया गया कि करीब पांच दर्जन से ज्यादा रेलवे ट्रैक मैन पिछले काफी समय से बिना बताए ड्यूटी से गायब थे। ड्यूटी से गायब चल रहे इन ट्रैक मैनों को नोटिस देकर अपना पक्ष रखने को कहा गया लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी इनमें से किसी भी ट्रैक मैन ने न तो कोई जवाब दिया और न ही ड्यूटी पर आए।
इसी के चलते रेलवे विभाग के सहायक मंडल अभियंता आरके सैनी ने बताया कि पहले 32 ट्रैक मैनों की सेवा समाप्त की गई और फिर 13 लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। सहायक मंडल अभियंता के मुताबिक अभी और 15 लोगों के खिलाफ कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications