VIDEO: मुरादाबाद में मौत की पटरी पर बाल-बाल बचे लोग, रद्द हुईं कई ट्रेनें
मौके पर पहुंचने के बाद सभी कर्मचारी रेलवे ट्रैक को सही करने में जुट गए। बता दें कि इस लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था जिसमें कितना नुकसान होता इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है।
मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे क्षेत्र में एक रेल हादसा हो जाता, दलपतपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे लाइन खराब होने से कई ट्रेनें रद्द हो गईं और एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। जिस लाइन में फैक्चर हुआ था उसकी सूचना रेलवे चालक ने स्टेशन मास्टर को दी, जिसकी वजह से हादसा टल सका और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचने के बाद सभी कर्मचारी रेलवे ट्रैक को सही करने में जुट गए। बता दें कि इस लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता था जिसमें कितना नुकसान होता इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। जिस तरह से रेलवे की लापरवाही सामने आती रही है, उससे तो यही लगता है की लोगों की जिंदगी बाल-बाल बच गई।












Click it and Unblock the Notifications