स्टेशन मास्टर की गलती से हुआ था राज्यरानी ट्रेन हादसा, 2 सस्पेंड
बरेली। यूपी के बरेली में बुधवार देर शाम हुए राज्यरानी ट्रेन हादसे के लिए डीआरएम ने स्टेशन मास्टर और गेटमैन की लापरवाही मानते हुए तत्काल सस्पेंड कर दिया। अभी तक की जांच में पता चला है कि स्टेशन मास्टर की गलती से राज्यरानी एक्सप्रेस से सफर कर रहे यात्रियों की जान दांव पर लग गई।

पिताम्बरपुर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर सुकान्त कुमार और गेटमैन मोहम्मद यासीन को दोषी मानते हुए डीआरएम विवेक ने इन्हें सस्पेंड कर दिया। जीआरपी ने स्टेशन मास्टर और गेटमैन का बरेली के जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है। बरेली पहुंचे मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा ने दुर्घटना स्थल का जायजा लिया साथ ही मरीजों का हाल भी जाना।
बता दें कि कल लखनऊ से मेरठ जा रही अप लाइन की राज्यरानी एक्सप्रेस गुसाईंगंज रेलवे क्रोसिंग पर टैंकर से टक्करा गई। दरअसल स्टेशन मास्टर ने गेटमैन को ट्रेन आने की जानकारी नहीं दी थी जिसकी वजह से क्रासिंग का गेट खुला हुआ था। हादसे में टैंकर ड्राइवर सोहनलाल गुप्ता की मौत हो गई थी जबकि ट्रेन में सवार 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। रेलवे ने घायलों को 5 हजार की आर्थिक मदद की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications