लखनऊ में मिठाई की दुकान पर IT का छापा, लाखों के नए नोट बरामद
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयकर विभाग की कार्रवाई में मिठाई की दुकान से लाखों की नोट बरामद किए हैं।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित नीलकंठ स्वीट्स के मालिक विष्णु गुप्ता के गोमतीनगर स्थित आवास और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी में 60 लाख के नए नोट पकड़े गए। विभाग की ओर से यह छापेमारी बृहस्पतिवार को की गई।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नीलकंठ स्वीट्स पर आरोप है कि उन्होंने टैक्स की चोरी की है।
जानकारी के मुताबिक विष्णु ने 8 नवंबर को 500 और 1,000 रुपए के करेंसी नोट विमुद्रीकृत किए जाने के बाद नीलकंठ के कई खातों में करोड़ो रुपए जमा कराए गए थे।
मच गया हड़कंप
इतनी बड़ी मात्रा में नई नोट बरामद होने के बाद हड़कंप मच गया। बताया गया कि गुप्ता ने प्रॉपर्टी में भी निवेश किया था।
गौरतलब है कि 8 नवंबर को विमुद्रीकरण की घोषणा के बाद आयकर विभाग की ओर से अब तक कई छापेमारियां की गई हैं। इनमें अब तक सबसे अधिक 170 करोड़ रुपए और 130 किलो सोने की बरामदगी चेन्नई से हुई है।
वहीं दूसरी तरफ मुरादाबाद में भी आयकर विभाग की टीमों ने छापेमारी की है। यहां कोहिनूर क्राफ्ट फर्म के दफ्तर में आईटी की टीमों ने धावा बोला।
सूत्रों की जानकारी के अुसार पीतल कारोबारी कोहिनूर क्राफ्ट के मालिक के बेटे की हाल ही में मुंबई में शादी हुई है जिसमें काफी खर्च की बात सामने आई है।












Click it and Unblock the Notifications