सपा-कांग्रेस गठबंधन यूपी के भविष्य का आईना है- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने सहारनपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंधन यूपी के भविष्य का आईना है।

सहारनपुर। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सहारनपुर में रैली में काफी शायराना अंदाज में दिखे, उन्होंने कहा कि मै हिंदी और उर्दू का दोआब हूं, मैं वो आईना हूं जिसमें आप हैं। समाजवादी पार्टी औऱ कांग्रेस के बीच के गठबंधन के बारे में बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यह गठबंधन यूपी के भविष्य का आईना है। राहुल ने फिराक गोरखपुरी के शेर को पढ़ते हुए कहा कि हम दोनों में फर्क है बस इतना, एक कहता है ख्वाब, एक कहता है सपना।

rahul gandhi

राहुल गांधी ने कहा कि हम मोदीजी की तरह मेड इन इंडिया नहीं मेड इन सहारनपुर बनाएंगे, हम लकड़ी के व्यापारियों के लिए नए अवसर लेकर आएंगे। राहुल गांधी के साथ इस रैली में इमरान मसूद भी मौजूद रहे। इस दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम देश को बांटने वाली शक्तियों के खिलाफ लड़ रहे हैं और ऐसी ताकतों को जो देश को बांटने और लोगों को आपस में लड़ाने का काम करते हैं उन्हें सबक सिखाना होगा।

राहुल गांधी ने कहा कि हम चाहते हैं कि जैसे बिहार में मोदीजी को वापस भेजा था वैसे ही हम उत्तर प्रदेश से भी वापस भेज दें, इसीलिए अब मोदीजी बिहार की बात नहीं करते हैं। राहुल ने कहा कि मोदीजी पहले सूट पहनते थे, लेकिन जब हमने संसद में सूट-बूट पर भाषण दिया तो उन्होंने सूट पहनना छोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+