हम हंसकर कहेंगे यूपी में सपा-कांग्रेस की सरकार आ गई- राहुल

कानपुर में राहुल और अखिलेश यादव ने साझा रैली को किया संबोधित, बोले हमें भी केंद्र से से स्कैम को हटाना है।

कानपुर। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने कानपुर में जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के सबसे बड़े नेता ने कहा कि प्रदेश से स्कैम को हटाना है, उन्होंने हमारी बुआ का भी नाम लिया। लेकिन बीएसपी का नाम क्यों लेते हो उनके साथ तो आपके संबंध अच्छे रहे हैं। स्कैम यूपी से हटाना संभव नहीं है, कम से कम सपा और कांग्रेस यूपी से नहीं हटने वाली नहीं है। लेकिन हमारी स्कैम की परिभाषा है सेव द कंट्री फ्रॉम अमित शाह एंड मोदी।

rahul akhilesh

राहुल गांधी के भाषण के मुख्य अंश

  • आरएसएस व नरेंद्र मोदीजी को समझा दो को वह हमें बांट नहीं सकते, हमे आपस में लड़ा नहीं सकते हैं।
  • यूपी का मतदाता ठहरा हुआ है, वोट देना चाहता है, इस चुनाव में लोग मोदीजी आपको माफ नहीं करेंगे।
  • कहा था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं, 15 लाख करोड़ हिंदुस्तान की बैंक में डाला, ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि उन्हें 6 लाख करोड़ अमीर लोगों को देना है, एक लाख तो दे दिया है और पांच लाख बचा हुआ है।
  • जब चुनाव का निर्णय आएगा तो सपा-कांग्रेस के नेता हंसकर बोलेंगे सपा-कांग्रेस की सरकार यूपी में आई है।
  • मोदीजी ने गरीब जनता के पेट में लात मारी है, इस लात को यूपी के गरीब लोग नहीं भूलने वाले हैं।
  • क्या नोटबंदी में कोई अमीर आदमी, सूट-बूट वाला दिखा, लाइन में सिर्फ गरीब आदमी था।
  • ये काम सपा और कांग्रेस की सरकार करके दिखाएगी।
  • हम यूपी को दुनिया की फूट फैक्ट्री बनाएं, आम, आंवला आदि ना सिर्फ यूपी बल्कि पूरी दुनिया में जाए।
  • किसानों के सामने मुश्किल समय है, मोदीजी उन्हें बोनस नहीं देते, कर्जा माफ नहीं करते, वह कहते हैं कि 1.10 लाख करोड़ कर्जा तो माफ करेंगे लेकिन किसानों का कर्जा कभी माफ नहीं करेंगे।
  • क्यों ना हम युवाओं को लोन दें और उन्हें खड़ा करें, हम युवा मैनिफेस्टो बनाएंगे और मिलकर युवा को आगे बढ़ाएंगे।
  • नरेंद्र मोदीजी ने नोटबंदी के बाद विजय माल्या के 12 हजार करोड़ का कर्जा माफ किया, 1.12 लाख उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया।
  • कानपुर को पहले मैनचेस्टर ऑफ इस्ट कहा जाता था, क्यों नहीं हम जो छोटे बिजनेस चलाते हैं उनकी मदद करें
  • मेरा दूसरा सुझाव है कानपुर में लेदर इंडस्ट्री है, यूपी में अलग-अलग जगहों पर इंडस्ट्री है।
  • मैनिफेस्टो के दो सुझाव है, यूपी का हर युवा आईआईटी, आईआईएम के एग्जाम देता है, हजारों कोचिंग इंस्टीट्यूट खुले हैं, लेकिन जो हमारा गरीब युवा है वह वहां नहीं जा सकता है, क्यों न हम हाई क्वालिटि के ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट खोने और गरीब बच्चों को वहां मुफ्त में पढ़ने के लिए भेजे।
  • हम मिलकर युवा मैनिफेस्टो बनाएंगे।
  • हम मेक इन कानपुर, मेक इन सहारनपुर, मेक इन लखनऊ लाएंगे
  • जहां भी जाते हैं मेक इन इंडिया की बात करते हैं, लेकिन जब हम अपना फोन देखते हैं उसपर लिखा है मेड इन चाइना।
  • यूपी के युवा में बल है, युवा उसका आने वाला कल है, मोदीजी इस युवा से घबरा रहे हैं।
  • मोदीजी किस से घबरा रहे हैं, जो यूपी का युवा है उससे घबरा रहे हैंं।
  • लोग अखिलेश और मेरे बारे में कहते हैं, हम दोनों में फर्क है बस इतना एक कहता है ख्वाब और एक कहता है सपना।
  • मोदी जी कोई भी लेबल की बात करें, जैसे बिहार चुनाव के बाद मोदीजी के मुंह से बिहार शब्द नहीं निकला वैसे ही यूपी का चुनाव होने के बाद उनके मुंह से एक बार भी यूपी का नाम नहीं निकलेगा।
  • इस देश को एक व्यक्ति नहीं चला सकता है, यह है समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का मतलब।
  • मोदी जी सोचते हैं कि वह सबकुछ समझते हैं और जानते हैं और हिंदुस्तान की जनता कुछ नहीं जानती, जो झूठ बोल दो मान लेंगे।
  • मेरे स्कैम का मतलब है S का मतलब सेवा, C का मतलब करेज, बहादुरी, A का मतलब एबिलिटी क्षमता, वायदे पूरे करने की क्षमता, M का मतलब मॉडेस्टी, मतलब हर किसी में कुछ कमी होती है।
  • गलत काम जो करता है उसे हर चीज में स्कैम दिखाई देता है, क्योंकि वो उस व्यक्ति की सच्चाई है।
  • जब मोदी जी को घबराहट होती है तो नए-नए लेबल निकालते हैं, इस बार SCAM निकाला है।
  • राजनीति का नया तरीका निकाला मोदीजी ने, सच हो झूठ हो कोई फर्क नहीं पड़ता है।

अखिलेश के भाषण के मुख्य अंश

  • कानपुर में भी रिवर फ्रंट बनाने का काम करेंगे।
  • अच्छे दिन वालों ने लोगों को बैंक की लाइन में खड़ा कर दिया।
  • अच्छे दिन वालों ने कहा था कि गंगा मैया को साफ करेंगे, लेकिन आप इसका हाल देख लीजिए।
  • लखनऊ और कानपुर को मेट्रो देने की बात कही थी, लखनऊ में मेट्रो बन गई और कानपुर में शुरु हो गया।
  • हमने बिजली की समस्या को खत्म किया, कानपुर में जेनरेटर वाले शिकायत करते हैं।
  • कांग्रेस का साथ मिलने के बाद साइकिल और तेज चलेगी।
  • भाजपा वाले धोखा देते हैं और झूठे सपने दिखाते हैं
  • कभी-कभी लोग समझाने की बजाए बहकावे में अपना वोट देते हैं, लेकिन इस बार आपको समझकर वोट करना है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+